शुक्रवार, 10 अगस्त 2018

Benefits of aloe vera gel for skin care





 Benefits of aloe vera gel for skin care

  Aloe vera जिसे हिंदी में धृत कुमारी भी कहा जाता है  skin (त्वचा )व cosmetics तथा अन्य beauty प्रोडट्स में अत्यधिक  प्रयोग होने के कारण काफी जाना पहचाना जाने लगा है | अपने anti bacterial व anti viral properties से भरपूर छोटी stem का यह juicy plant स्किन की कई  प्रोब्लेम्स में प्रभावशाली ढंग से कार्य तो करता ही  है वही बालो की सुंदरता को बढ़ाने,constipation तथा diabeties आदि व  कई अन्य  बीमारियों  में भी काफी उपयोगी सिद्ध हो  रहा है | एलो वेरा के पत्ते के अंदर से निकलने वाला  gel जख्म को भरने में सहायक तो होता ही है साथ २ यह स्किन को भी sooth करता है | इसके गुणों को देखते हुए यदि इसे  "wonder plant"  कहा जाये तो गलत न होगा| तो चलिए आज हम बात करते है की कैसे  हम skin व face तथा  फेस पैक इत्यादि में इसका इस्तेमाल कर अपनी त्वचा पे निखार ला सकते है
बढ़ती उम्र में skin के लिए उपयोगी  -
Aloe vera  में anti oxidants भरपूर मात्रा में पाए जाते है जिसके कारण  इसमें vit e ,vit c तथा beta -carotene भी मौजूद रहते है जो की स्किन को प्रकृतिक रूप से hydrated करने  व उसे firm रखने में मदद करते है और इस तरह से हमारी skin में आने वाला ढीलापन कम होने लगता है | 

ड्राई स्किन के लिए भी उपयोगी -
Aloe vera gel में प्रकृतिक रूप से ऐसे गुण पाए जाते है जो ड्राई स्किन को moisturise करने में प्रभावशाली होते है और वह भी बिना किसी चिपचिपाहट के | स्किन को heal व hydrate करने के जो गुण इसमें पाए जाते है उससे  ड्राई स्किन वाले व्यक्ति की स्किन को तो  नमी  मिलती  है बल्कि ऑयली स्किन के लोग भी इसका प्रयोग कर   सकते है | स्किन को sooth करने के साथ २ यह उसे मुलायम रखने  व ग्लो बढ़ाने में भी यह  बढ़िया काम  करता  है |   

 Sun burn में भी उपयोगी -
 Aloe vera में पाया जाने वाला एक विशेष प्रभावशाली  गुण यह भी है कि  यह त्वचा की अंदर की सतह तक जा कर( जो की हमारे शरीर को ढकने का काम करती है ) उसे  heal करने की क्षमता रखता है | Aloe vera त्वचा के ऊपर एक तरह से सुरक्षा कवच का काम करता है जिससे हमारे त्वचा की नमी का स्तर ठीक बना रहता है 

कील मुहांसो को करे कम -
Aloe vera के अंदर anti- inflammatory गुण पाए जाते है और  इसी गुण के कारण इसमें कील मुहांसो को उतपन करने वाले bacteria से लड़ने की पूर्ण क्षमता भी पाई  जाती है | अतः जो लोग कील मुहांसो से पेरशान रहते है व उनकी स्किन oily है , वह भी बेझिझक इसका उपयोग कर सकते है | 

Stretch Marks को कम करने में भी सहायक -
Aloe vera के बारे में यह भी कहा जाता है कि त्वचा समन्धित  अधिकांश  समस्याये  इसके प्रयोग से काफी हद तक कम हो सकती  है | हमारी त्वचा समय२  पर इलास्टिक की तरह  फैलती  व सिकुड़ती है विशेष तौर पर बढ़ती उम्र के साथ ,और ऐसे में त्वचा पर stretch marks का दिखना  स्वाभाविक  है | इस तरह  यदि हम aloe vera के gel को उन stretch marks पर लगाए तो सम्भवता वह  काफी  कम दिखाई देगे | 


Also Read- Benefits of onion ,garlic and ginger 
                    Spices and their health benefits in  hindi 
                     Watermelon health benefits 
                     Skin problems in hindi 
   

      Aloe Vera का  प्रयोग कैसे करे 
Sun Tan को दूर करने के लिए -
१. २ चमच्च aloe vera
२. १ चमच्च खीरे का पेस्ट 
३. १ चमच्च दही 
४. १ या १/२ चमच्च निम्बू का जूस 
इन सबका पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाए 

Dry skin के लिए 
१. २चमच्च aloe vera  gel 
२.१ चमच्च शहद (honey )
३.१ चमच्च जैतून का तेल (olive oil )

Face scrub के लिए 
१.२ चमच्च aloe vera gel 
२. १ चमच्च चीनी 
३. १ छोटा केला (banana )
४. १ चमच्च दही 
         इस समग्री को अच्छे से मिक्स कर के साफ़ चेहेरे पर लगा कर हल्के हाथ से मले व कुछ मिनट के  बाद चेहरे  को साधारण पानी से धो ले | 

कील मुहांसो के लिए 
१. २ चमच्च aloe vera gel 
२. १/२ चमच्च nutmeg powder 
३. निम्बू की कुछ बूंदे 
इस समग्री को मिलाकर इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाए और अच्छे से सूख जाने के बाद साफ़ पानी से धो ले| 

दाग धब्बो को दूर करने के लिए 
१. २चमच्च aloe vera gel 
२. १ चमच्च कच्चे आलू का जूस 
३. १ चमच्च गाजर का जूस 

तैलिये त्वचा (Oily Skin) के लिए 
१. २ चमच्च aloe vera  gel 
२. १चमच्च टमाटर (tomato)का जूस 

                     इस तरह से यदि हम एलो वेरा का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में करे तो प्राकृतिक रूप से हम अपनी त्वचा को सुन्दर,मुलायम तो बना ही सकते है साथ ही साथ उसके ग्लो को भी बढ़ा सकते है ,वह भी बहुत कम कीमत में | 



   

  

               


शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

"Walnuts benefits in hindi"

             


    "Walnuts benefits in hindi"
     Walnuts यानि कि अखरोट के benefits अर्थात फायदों कि बात करे तो इसके  गुणों को देखते हुए हम इसे सभी तरह के nuts का राजा कहे तो गलत न होगा |  एक कप walnuts में इतने omega३ फैट्स पाए  जाते    है  जो कि हमारे  दिन भर के omega ३ की  पूर्ति में सहायक होते है | इतना   ही  नहीं  इसमें  प्रचुर  मात्रा  में biotin, copper,manganese इत्यादि भी पाए जाते है |इसमें एमिनो एसिड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कि हार्ट की हेल्थ के लिये बहुत लाभदायक है | इसके अतिरिक्त Walnuts न केवल prostate cancer बल्कि breast कैंसर के खतरे को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | यह तक कि पुरुषो में sperm की quality को भी यह improve करता है |  Walnut  brain की हेल्थ को  बढ़ाने  में तो सक्ष्म है ही ,साथ ही  यह type २ diabetes को कण्ट्रोल करने था weight को बढ़ने से रोकने में भी सहायक होता है | साधारणतया  बहुत ही कम ऐसे भोजन है जिसमे walnuts जैसे अनोखे तथा  प्रभावशाली anti oxidants पाए जाते है |

      Walnuts(अखरोट ) क्या है -walnut  एक तरह का seed है जो की juglans genus नाम के पेड़ से प्राप्त होता है | बाहर से यह एक hard shell  से ढका होता है और उसके अंदर यह पाया जाता है | खाने में यह बहुत स्वादिष्ट और crunchy होता है इसीलिए इसका उपयोग energy bars ,cakes ,cookies ,cereals आदि में किया जाता है | एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर walnut का प्रयोग कई hair products व skin care products में भी किया जाता है Walnuts दो प्रकार के पाए जाते है- black  व brown|  यहाँ हम  brown walnut के बारे  में   जानेगे| 


Also read -१ Watermelon health benefits 
                   २ Benefits of  onion ,garlic and ginger
                   Spices and their health benefits 

       Walnuts(अखरोट ) और उसके पौश्टिक तत्व 
walnuts में omega ३ फैटी एसिड जहाँ और nuts की तुलना में अधिक पाया जाता है वही इसमें vitamin C ,Vitamin B६ ,niacin ,calcium ,minerals ,iron ,magnesium .phosphorus ,potassium ,zinc आदि भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है | इसके अलावा fiber का भी यह बढ़िया स्त्रोत है |

        Walnuts(अखरोट) और उसके लाभ

  Walnuts (अखरोट )रखे दिमाग को स्वास्थ्य -   walnuts  में पाए जाते है  anti oxidants व  -neuro protective compounds, जो   brain के functions और उसे protect करने में काफी सहयोग करते है | Walnut में vitamin E ,Omega fatty ३ acids और melatonin का एक साथ पाए जाने से यह memory को तो बढ़ते ही है साथ ही  mental stamina को भी  बढ़ाते है | इतना ही नहीं   बढ़ती आयु के साथ आने वाली दिमागी बीमारियों जैसे कि Alzheimer,dementia के खतरे को भी कम करने में सहायक होता है | 

Walnut (अखरोट )रखे ह्रदय को स्वास्थ्य- जैसा कि हम जानते है कि  बाकी nuts  व  plants  की अपेक्षा  walnuts में भरपूर मात्रा में  anti  oxidants पाए जाते है जो ह्रदय के स्वास्थ्य व  उसे strong रखने में अहम भूमिका निभाते है क्यूंकि यही anti oxidants ह्रदय को नुकसान पहुंचाने वाले free radicals  से लड़ने की क्षमता रखते  है | इतना ही नहीं इसमें प्रचुर मात्रा में  पाए जाने वाले omega ३ fatty acid , bad cholesterol को कम कर good cholesterol  के लेवल को बढ़ाने में मदद करते  है जिससे   heart की arteries को  स्ट्रांग बनने में मदद मिलती  है |  
       
Walnut(अखरोट )रखे वजन को कण्ट्रोलWalnuts प्रोटीन और फाइबर का भरपूर स्त्रोत है ,अतः भूख लगने पर यदि इसे  snacks के तौर पर  खाया जाये तो  यह भूख को शांत कर देता है | इस तरह से  जहाँ  यह भूख को शांत करने में मदद करता है वही दूसरी और पौश्टिकता से भरपूर अखरोट स्वास्थ्य में भी वृद्धि करता 
है | वजन को यदि हम कण्ट्रोल में रखना चाहते है तो यह स्नैक्स के तौर पर बढ़िया option है | 

Walnut (अखरोट )पुरुषो में fertility को बढ़ाये - Walnut के लाभ के बारे में यदि हम बात करे तो सबसे कम   जाना जाने वाला एक लाभ यह भी है  कि यह male fertility के लिए भी लाभदयक है | इसके सेवन से sperm की  quality ,quantity vitality और motility सभी में सुधार आने लगता है  | 


Walnut(अखरोट ) बढाता है  मेटाबोलिज्म - Walnuts विटामिन्स  और मिनरल्स से भरपूर होता है जिससे न  केवल हमारा digestive track का स्वास्थ्य बना रहता है ,बल्कि   metabolism  बढ़ने  में भी मदद मिलती है |  इसमें metabolic activity को बढ़ाने में सहायक कई तरह के तत्व पाए जाते है जैसे कि copper ,zinc, selenium ,manganese ,potassium ,calcium ,iron इत्यादि | मुट्ठी भर अखरोट हफ्ते में दो से तीन बार खाने से  न केवल शरीर का  metabolism  बढ़ने  में मदद मिलती  है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य  वृद्धि  में  भी सहायक होता है  | 



  Walnut(अखरोट ) कंट्रोल करे डायबटीज़ - walnuts में चूँकि अच्छी मात्रा में polyunsaturated व monounsaturated fats पाए जाते है अतः   diabetes के  मरीज इसका उचित मात्रा में रोजाना सेवन कर  सकते है और  वजन में बढ़ोतरी का कुछ खास खतरा भी नहीं रहता | 

Walnuts(अखरोट ) त्वचा के लिए भी लाभदायक-Walnuts में और nuts की तुलना में  विटामिन इ अधिक  पाया जाता है जो कि skin की tone व glow को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण है | इसमें पाए जाने वाली anti inflammatory  properties हमारी skin को stress इत्यादि से होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद करते  है|  इसके अतिरिक्त walnuts , vitamin b तथा anti -oxidants का महत्वपूर्ण स्त्रोत होने के कारणं हमारी त्वचा को झुर्रियों से बचाने  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है 

Walnuts(अखरोट ) अच्छा रखे  मूड -Walnuts हमारे मूड को अच्छा रखने में भी कही  ना कही  सहायक होता है | इसमें पाया जाने वाला Alpha Linolenic Acid हमारी  झुँझलाहट व अन्य कारणों से पैदा मूड  खराब होने वाली परिस्थितियों से बचाने में  मदद करता है |  इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी  कम होता है जिससे हमारा  स्ट्रेस और थकावट कम होने में तो मदद मिलती ही है साथ ही हमारा energy लेवल भी बढ़ता है और मूड भी अच्छा बना रहता है | 


Popular posts-१ How to stop excessive  sweating in  hindi 
                        २ Skin problems in hindi 
                        ३"tips for good sleep in hindi " 
                        ४ "best direction for sleeping in  hindi" 
                        ५ "how to be happy all the time in hindi "

  

शुक्रवार, 29 जून 2018

Health benefits of coconut water in hindi

         

             Health benefits of coconut water 
     Coconut water  अर्थात नारियल पानी के benefits  या उससे होने वाले  लाभ की यदि हम बात करे तो उसमें  प्रमुख रूप में आते है- हार्ट की हेल्थ  को बनाये रखने में सहायक होता है, digestion को बढ़ाता है ,किडनी की health को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है ,weight loss करने में मदद करता है ,high blood  pressureऔर diabetes को manage  करता है | इसके अलावा  सर दर्द  व  migraines  की  स्तिथि में राहत      का  काम  करता है ,स्किन के लिए व  damaged बालो के लिए भी यह काफी लाभकारी  है | इतना ही नहीं नारियल पानी pregnancy में भी काफी support करता है ,कैंसर को रोकने में सक्षम है ,bacteria को पनपने से  भी रोकता है |  गर्मियों में तो इसका सेवन करने से ताज़गी के साथ २ शरीर का hydration लेवल भी बना रहता है |
     नारियल पानी न केवल हमारे  दिमाग के स्वास्थ्य बल्कि शरीर के स्वास्थ्य  लिए भी अत्यंत लाभदाक है | गर्मी में ताज़गी का अहसास कराने वाला यह पेय अपने इन्ही गुणों व प्यास को बुझाने में सक्ष्म होने की वजह से बहुत लोकप्रिय हो चुका  है | Nutritionists का भी यह मानना है कि हमे अपने   रोज़ के खान पान  में   इसे शामिल कर के, इसके nutrients का भरपूर लाभ उठाते हुए  अपनी energy लेवल को बढ़ाये रखना  चाहिए | 
    
  Also read -1.Water melon health benefits 
                     2. Best way to beat the heat  


   Coconut water (नारियल पानी )क्या है ?



    coconut water जूस है जो की नारियल के पूर्ण परिपक्व होने से पहले  (जब वह हरे रंग का होता है )उसमे पाया जाता है और यही पानी नारियल को पूर्ण रूप से पकने तक nourish करता है | यह पानी नारियल में प्रकृतिक रूप में पाया जाता है जिसमे कि fat कि मात्रा काफी कम पायी जाती है |यहाँ ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि नारियल पानी व नारियल का दूध दो अलग- अलग  पेय है | 

  Coconut water में पाए जाने वाले पोषक तत्व व उनकी मात्रा

  • Iron  ६ %
  • Magnesium १५%
  • Manganese १७%
  • Potassium  १७ %
  • Protein २%
  • Calcium ६ %
  • Carbohydrates ९%
  • Folate २%
  • Fiber ३%
  • Riboflavin ३%
  • Pantothenic acid ५%
  • Sodium ११ % 
  • Thiamin ४%
  • Vitamin C १०% 
  • Vitamin K २ %
  • Vitamin B ६३%
  • Vitamin E ३%   

Coconut Water -health benefits(नारियल पानी-स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद )
Coconut water पाचन क्रिया में लाभकारी - अधिकतर यह देखा गया है कि जितना अधिक  हम fluids लेगे  उतना हमारा पाचन तंत्र  मजबूत होता है और  पाचन से समन्धित बीमारिया भी कम होती है | coconut water जहां हमे हाइड्रेट रखता है वही अत्यधिक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह हमारे पेट की आंतरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करता है | इसके अंदर पाया जाने वाला  फाइबर  भी  पाचन   को  मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है 
२   Coconut  water  diabetics के लिए भी गुणकारी  -डायबिटिक लोगो के  लिए   भूख नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है और प्राय भूख को मिटने के लिए ऐसे व्यक्ति कई बार अत्यधिक कैलोरीज़  युक्त चीज़ो का सेवन कर  लेते है   जो कि  उनके blood में शुगर के स्तर को बढ़ा देता  है और यदि ऐसा चलता रहे तो यह diabetics के लिए  घातक सिद्ध हो सकता है ऐसे में नारियल पानी  पीना  काफी  लाभप्रद  रहता है क्युकि  इसमें शुगर की मात्रा बिलकुल नहीं पायी जाती | इसके अतिरिक्त  इसमें बहुत कम कैलोरीज़ पायी जाने के साथ २ यह पौष्टिक तत्वो से भरपूर होता है और भूख  को शांत  करने में मदद करता है | coconut वाटर ग्लूकोस को अब्सॉर्ब कर लेता है व   उसे ब्लड में जाने से भी रोकता है | इसके अतिरिक्त इसमें पाया जाने वाला  एमिनो एसिड इन्सुलिन की इन्सेंसेविटी को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है  
3 Coconut water weight  loss के लिए भी  - जैसा कि  हम जानते है कि fluids हमारे बॉडी के metabolism को ठीक रखने में मदद करते है और वही weak metabolism होने पर हमे वजन कम करने में मुश्किल आती है और चूँकि coconut water में भरपूर मात्रा में फ्लुइड्स होते है तो इस तरह से यह न केवल metabolism को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि भूख को भी शांत रखने में  मदद करता है | दूसरी तरफ यदि हम देखे तो  इसमें बहुत कम कैलोरीज़  पायी जाती है जो  हमारे वजन को बढ़ने नहीं देती | इस तरह coconut water उन सभी   पेय पदार्थो की तुलना में बहुत ही गुणकारी है जिनमे सोडा व शुगर के अतिरिक्त कुछ नहीं पाया जाता और उनका सेवन करने से केवल वजन ही बढ़ता है | 
 Coconut water  हृदय को रखे स्वास्थय  -एक तत्कालीन  study में यह पाया गया है कि coconut  water में ऐसे compounds पाए जाते है जो  शरीर के  खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे होलेस्ट्रोल को बढ़ाते है और  इस तरह से इसका सेवन ह्रदय के स्वास्थ्य को ठीक रखने का प्रभावशाली साधन है |Experts का भी यह मानना है कि ह्रदय को स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल का उचित लेवल बनाये रखना जरूरी होता है और कोकोनट वाटर इस तरह से काफी उपयोगी  है 
 ५ Coconut water  हाई ब्लड प्रेशर को करे कम -हाई  ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए हमे अपने भोजन मे उन चीज़ो को शामिल करना चाहिए जो उसे नियंत्रित करने में सहयोग दे क्युकी यदि हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है तो  उससे ह्रदय के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है | हम nutritionists  की  सलाह माने  तो  पौष्टिकता  से भरपूर यदि coconut water का सेवन करते रहते है तो कई पुरानी चलती आ रही बीमारियो जैसे की high blood pressure को भी हम  ठीक कर सकते है  |चूँकि इसमें  प्रकृतिक रूप से   electrolyte पाया जाता है जो की high blood pressure को बढ़ाने वाले तत्वों को ही खत्म कर  देता है | 
Coconut water kidney  हेल्थ के लिए  -किडनी का स्वास्थ्य रहना भी हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है क्यूंकि किडनी की मदद से ही urine द्वारा  शरीर के सारे विषैले तत्व (toxins) ,chemicals   आदि बहार निकलते है | coconut water किडनी को स्वास्थ्य रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता   है | इसके  सेवन करते रहने से किडनी की काफी समस्याएं जैसे कि urinary   track infection आदि से बचा जा सकता है | इसमें पायी जाने वाली antibacterial  properties की वजह  से इन्फेक्शन वाले bacteria खत्म होने लगते है | इसके अतिरिक्त इसमें पायी जाने वाली potassium की उचित मात्रा किडनी में पाए जाने वाले स्टोन्स को भी प्रभावशाली ढंग से dissolve करने में मदद करती है 
Coconut water  skin के  लिए -coconut water में पाया जाने वाला cytokines एक नेचुरल moisturizer का काम करता है | इतना ही नहीं हमारी रूखी व बेजान त्वचा  को को भी ठीक रखने में भी यह काफी उपयोगी है | यदि आप निरन्तर इसका सेवन करते रहे तो काफी हद तक यह असमय  चेहरे पर आ रही झुर्रियों तथा pigmentation को कम करने में भी सहायक होता है | इसके अलावा ताज़ा coconut water, acne   और  irritation को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | इस प्रकार यदि आप लगातार इसका सेवन करते रहते है तो धीरे २ आप chemicals से युक्त सौन्दर्य प्रसाधनो का प्रयोग करना भी बंद कर देंगे | 

  Also read -१ skin problems 

                     २ How to stop excessive sweating 

 ८ Coconut water headache व migraine में लाभकारी   -यदि आप को अक्सर थोड़ा बहुत सरदर्द या migraine की शिकायत रहती है तो फ्रेश coconut water आप के लिए उपयोगी  सकता है | इसमें पाया जाने वाला magnesium migraine के उपचार में काफी उपयोगी होता है परन्तु यदि आप असहनीय दर्द से जूझ रहे है तो डॉक्टर से अवश्य परामर्श ले | 
 Coconut water pregnency में लाभकारी   -कोकोनट वाटर न केवल fetus के लिए बल्कि माँ के लिए भी काफी पौष्टिक्ता से भरपूर पेय है जो कि बॉडी की strength को बढ़ाने में मदद करता है | एक गिलास से coconut water में ही भरपूर मात्रा में   आवश्यक nutrients पाए जाते है जैसे कि   magnesium ,potassium ,Vitamin C ,amino acid ,B Complex इत्यादि | इसके अतिरिक्त इसमें पायी जाने वाली कैलोरीज़ की कम मात्रा माँ के वजन को भी नही बढ़ने देती | फाइबर का भी यह एक सुरक्षित स्त्रोत है | 
१० Coconut water हाइड्रेशन के लिए -हमारे शरीर का hydrate रहना हमारी सेहत के लिए बहुत 
जरूरी होता है फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी |अधिक बीमार व्यक्ति के लिए तो  coconut   water और लाभकारी  हो जाता है क्यूंकि इसमें पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स उनके शरीर में सदैव फ्लूइड का स्तर अच्छाबनाये रखने में मदद करते है | 
११ Coconut water कैंसर  प्रतिरोधी  -यह साबित किया जा चुका है क़ि नारियल पानी में एंटी  कैंसर तत्व पाए जाते है जो कैंसर सेल्स की  growth को रोकने में मदद करते है | कैंसर के मरीज़ो पर coconut water कितना प्रभाव-शाली सिद्ध हो सकता है ,इस पर अध्य्यन अभी जारी है | experts  की माने  तो ताज़ा नारियल पानी कैंसर के मरीज़ो के इलाज में काफी सहायक रहता है | 
१२ Coconut water antimicrobial   -coconut water का एक अत्यंत लाभकारी गुण यह भी  है कि  infection से होने वाले bacteria  को खत्म करने में यह अहम भूमिका निभाता है | 
          निष्कर्ष के  रूप में हम कह सकते है कि coconut water अत्यंत लाभदयक पेय है जो पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसमें  उपरोक्त गुण भी पाए जाते है 

           Also read - १ Benefits of onion ,garlic                                       and ginger 
                                २ spices and their health                                         benefits in hindi 

शनिवार, 9 जून 2018

Watermelon health benefits




     Watermelon health benefits

         गर्मी आते ही हमे जगह २ तरबूज (watermelon )दिखना  शुरू हो जाता है | जूस से भरा हुआ गर्मियों का  यह फ्रूट जिसे कि न केवल  body healing  fruit   माना   जाता है  बल्कि  यह स्वाथ्य  के लिए भी   बहुत लाभदयक  है विशेष तौर से गर्मी के मौसम में | आइए देखते है  कैसे यह हमारी हेल्थ के लिए इतना लाभकारी है 





  • Watermelon में ९२%तक  पानी  पाया जाता है जिससे हमारी बॉडी का hydration level ठीक बना रहता   है और गर्मी  में  इसका सेवन करते रहने से बॉडी dehydrate   नहीं होती और heatstroke का खतरा भी कम हो जाता है 
  • High  blood pressure के होने की संभावना को भी यह कम करता है  तरबूज में   potassium magnesium और  amino acid   पाया जाता है जो हमारी blood  vessels के स्वास्थ्य को बनाये रखने में मदद करते है और ब्लड का flow  ठीक बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते  है  | इस तरह से हाई ब्लड प्रेशर का  खतरा   कम रहता है 
  • तरबूज inflammation को भी कम करने में   मदद करता है | चूँकि इसमें  vitamin c और lycopene भी पाया जाता है जिसमे कि anti inflammatory   प्रॉपर्टीज होती है और  इस तरह से यह मदद करता है oxidative damage और inflammation   को कम करने में  
  • तरबूज Vitamin A का भी एक स्त्रोत  है जो कि हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है | इसके अतिरिक्त  vitamin a स्किन ,दांतो व mucus membrane को भी हेल्थी बनाये रखने में मदद करता है 
  • तरबूज हमारे वजन  को भी ठीक रखता है | इसमें calories काफी कम होती है | एक कप तरबूज केpieces  में केवल ८० calories होती है ,इस तरह यह वजन को बढ़ने नहीं देता 
  • विटामिन बी ६   भी इसमें पाया जाता है जो की हमारी nerves को  calm रखने में और होर्मोनेस  का balance बनाये रखने में  मदद करता है और इस तरह से कही न कही यह हमारा मूड अच्छा बनाये रखने में भी सहायक होता है 
  • तरबूज में फाइबर व पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारा  digestive trackकी हेल्थ भी अ च्छी बनी रहती है |constipation रहने वाले व्यक्ति यदि इसका सेवन करते है तो उन्हें काफी राहत मिलती है | 
  • Experts का यह मानना है  कि तरबूज के बीज भी काफी nutritious होते है जिनमे protein magnesium,vitamin b आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है 
  • इसके अतिरिक्त तरबूज को लेकर   एक रोचक पहलू  यह भी है कि इसके सफेद भाग को भी खाया जा सकता है जिसमे कि amino acid  पाया जाता है जो की blood flow को  improve करने में मदद करता है जिससे हृदय का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है 
  • Recent  studies और research के अनुसार एक्सपर्ट्स का यह  मानना है कि तरबूज न केवल बड़े व्यक्ति बल्कि  बच्चो की  हैलथ  को  नेचुरल ढंग  से अच्छा बंनाने में मदद करता है और काफी बीमारियों से भी बचाता है 
  • तरबूज हमारे red blood cells और  hemoglobin को   iron absorption के द्वारा बढाने में भी मदद करता है 
  • तरबूज में पाया जाने वाला beta -carotene हमारे शरीर में आते ही vitamin A में बदल जाता है और यह बच्चो  की आँखों के  स्वास्थ को बनाये  रखने में  मदद करता है  
  • दही में तरबूज  के जूस को  मिक्स कर चेहरे व गर्दन पर लगाकर १० मिनट के लिए छोड़ दे और फिर सादे  पानी  से धो ले, तो इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है 
  • Skin  tanning होने पर तरबूज का ठंडा  जूस  प्रभावित जगह पर लगा के कुछ देर के लिए छोड़ दे और फिर  ठन्डे पानी से धो दे   




सोमवार, 4 जून 2018

Heat Strokes in hindi





                 Heat strokes 

    उत्तरी भारत (North India)में लगातार तापमान (temperature )बढ़ने से  गर्मी का प्रकोप  भी बढ़ता ही जा रहा है | ऐसे में  हम अक्सर हीट स्ट्रोक के बारे में सुनते रहते है जिसके कारन कई बार किसी २ को  जान से भी हाथ भी  धोना पड़ सकता है | यह हीट स्ट्रोक क्या है ,इसके लक्षण (symptoms )क्या होते है और इससे कैसे बचा  जा सकता है ,आज हम इसके बारे में बात करेंगे| 
         गर्मीयो  में हम हमेशा घर के अंदर रहे यह संभव नहीं होता परन्तु   जब हम गर्मी में अधिक देर तक बाहर रहते है खासकर  जब तापमान ४० डिग्री से भी उपर हो तो हमे काफी थकन महसूस होने लगती है और या फिर   हम  चिलचिलाती धूप में  कोई  शारीरिक श्रम (physical work )भी करते है तो ऐसे में बॉडी  के dehydrate होने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में हीट स्टोरक  होने का खतरा  भी  बढ़ जाता है  और यदि ऐसा हो जाये और तुरंत उसका उपचार न किया जाये तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है | इससे शरीर के कई vital organs पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है या फिर जान का भी खतरा  हो सकता है |



         लक्षण (symptoms )
  1. हीट स्ट्रोक का पहला लक्षण  है  कि शरीर का तापमान एक दम से बढ़ जाता है 
  2. सांस लेने  के तरीके में बदलाव देखा जा सकता है | या तो साँस की गति बहुत बढ़ सकती है या फिर साँस  काफी कम  चल सकती है 
  3. पसीना न आना 
  4.  एकदम से बेहोश हो जाना 
  5. चककर आना 
  6. vomiting आना 
  7.  सिर में   जोर का दर्द होना 
इस के अलावा confusion या behavior में   अचानक से बदलाव आदि भी हो सकता है    


                                               

      हीट स्ट्रोक से बचने के महत्वपूर्ण  उपाए
  1.   जहाँ तक हो सके सूर्य की सीधी किरणों से बचे खासकर दोपहर के समय | और यदि बाहर जाना भी पड़े तो सर को किसी कपड़े (स्कार्फ ,चुन्नी या हैट आदि )से ढक कर निकले 
  2.  light colour के ढीले और cotton के कपड़े पहने ताकि वो गर्मी को  शरीर में absorb न कर सके 
  3. एक दम से ठंढे atmosphere से गरम  या फिर एक दम से गर्मी से ठंढे atmosphere में प्रवेश न करे 
  4. अधिक गर्मी में   घर से निकलने से पहले कुछ टाइम नार्मल temperature में रहने का प्रयास करे
  5. exercise या physical work भी अधिक समय तक या दोपहर के समय न करे  

    गर्मी में हमारी बॉडी में electrolytes व fluids का लेवल बना रहे ,इस बात का हमे विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसके लिए किस प्रकार के  पेय आदि का सेवन हम  करे यह भी महत्वपूर्ण है  ताकि हीट स्ट्रोक से बचा जा सके |
        (अधिक जानकारी के लिए आप मेरी पिछली पोस्ट Best way to beat the heat  भी पढ़ सकते है |) 
  1. घर से निकलने से पहले पानी पिए 
  2. पानी के अतिरिक्त आप लेमोनेड(lemonade )या ग्लूकोस आदि भी ले  सकते है 
  3.  यदि सिर्फ पानी बार २ पीने में अच्छा नहीं लग रहा तो आप पानी में फ्रेश  citrus fruit या पुदीना आदि डाल  कर  रखे  और फिर उसको पीते रहे 
  4. इसके अलावा आम पन्ना ,नारियल पानी ,छाछ आदि का भी सेवन करते रहे 
  5. यदि आप alcohol आदि लेते है तो वह  भी कम  कर दे 
  6. अपने भोजन में फ्रेश सब्जी ,फ्रूट व सलाद का अधिक सेवन करे 
  7. ज्यादा तला और मसालेदार खाने से से परहेज करे 
  8. हल्का फुल्का  व ताज़ा भोजन  ही खाये 

  
  

शुक्रवार, 1 जून 2018

Best way to beat the heat in hindi



                                                                                         

         Best way to beat the heat 




       
           उत्तर भारत में  तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है और साथ ही साथ गर्मी  के कारन heat stork की सम्भावनाये भी बढ़ने लगती है | ऐसे में डॉक्टर्स यह advice देते है की  हमे अधिक से अधिक बॉडी को hydrate 
रखना चाहिए अर्थात अधिक से अधिक पेय पदार्थो का सेवन करना चाहिए | परन्तु  हम गर्मी से परेशान होकर कई बार aerated drinks जिसे हम कोल्ड ड्रिंक्स भी कहते है पी लेते है जो प्यास को कुछ कम तो करती है लेकिन उससे न केवल हमारा वजन बढ़ता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी वह ठीक नहीं होती | तो चलिए जानते है वह कौन २ सी ड्रिंक्स है जो गर्मी के प्रकोप से बचाने में तो मदद करते ही है साथ  ही स्वास्थ्य से भी भरपूर है | 

पानी -पानी प्रकृति का अद्भुत वरदान है | घर से बाहर निकलने से पहले यदि  हम पानी पी कर  निकले तो बॉडी का इलेक्ट्रोलाइट लेवल बना रहता है जिससे heat stork का खतरा भी कम रहता है |अत्यधिक गर्मी में पानी  थोड़ी २ देर बाद  पीते रहना चाहिए ताकि  बॉडी  dehydrate न  होने   पाए | 

लेमोनेड (lemonade )- पू रे विश्व  में यह पेय काफी प्रचलित है | लेमोनेड न केवल  गर्मी में  प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है | आप घर में ही इसे आसानी से बना सकते है | इसमें  आप थोड़ा सा नमक भी मिला सकते है | यह ड्रिंक भी इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है |लेमोनेड विटामिन सी का महत्वपूर्ण स्त्रोत   है जो कि  digestion को ठीक रखने के साथ २बॉडी को अंदर से साफ़ रखता है हृदय की जलन को भी कम करता है | 

नारियल पानी (coconut water )-नारियल पानी पीने  में तो अच्छा लगता ही है  और गर्मी में इसे  पीते   ही आप एकदम तरो ताज़ा भी महसूस करने लगते है | यह भी इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है जो हमारे शरीर के पानी के बैलेंस  बनाये रखने में मदद करता है | 


छाछ (Chach )-छाछ भी भारत में काफी लोकप्रिय पेय है जो गर्मी में बहुत राहत पहुंचाता  है | यह एक probiotic drink तो है ही इसके साथ २ इसमें मिनरल्स व विटामिन्स भी  पाए जाते है | 

 तरबूज का जूस (Water melon juice )-तरबूज में पानी की अत्यधिक मात्रा (लगभग ९२ % होती है |तरबूज शरीर की गर्मी को बाहर निकलने में मदद करता है और गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम करता है | 


गन्ने का जूस (Sugar cane  )-  गर्मी के कारन घटती हुई energy को  गन्ने के जूस का एक   गिलास एक दम से बढ़ा देता है | यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता  (immunity )को तो बढ़ता ही है साथ ही यह हमारे लिवर को भी स्ट्रांग बनाता है | एंटी ऑक्सीडेंट के साथ २ इसमें मिनरल्स ,प्रोटीन्स और कर्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते है  | 

एलेक्ट्रोलाइट -शरीर से पसीने व यूरिन के द्वारा गर्मी में  जो dehydration होने का  खतरा रहता है उसे हम इस पेय के द्वारा  दूर कर  सकते है 




आम  पन्ना -कच्चे आम से बना आम पन्ना  भी गर्मियों  में पी जाने वाला  एक लोकप्रिय पेय है  जो स्वादिष्ट होने के साथ २   बहुत ही गुणकारी  भी है | 


रविवार, 27 मई 2018

Home remedies For Acne Scars in hindi





              Home remedies For Acne Scars 

     हम सभी चेहरे को हमेशा सुन्दर बनाये रखना चाहते है और चेहरा सुन्दर  तभी  लगता है जब उस पर कोई मुहांसे ,पिम्पल्स ,दाग इत्यादि न हो परन्तु ऐसा  चेहरा हर किसी का स्वाभाविक रूप से हो यह संभव नहीं | प्राय किशोरावस्था में लड़के व लड़कियों के चेहरे पर यह समस्या अधिक देखने को मिलती है और फिर जब यह पिम्पल्स व मुहांसे सूखने   है  तो चेहरे पर निशान छोड़ने लगते है जिससे skin काफी बेजान लगने लगती है जो परेशानी का कारन बन जाती है | यहाँ  एक बात महत्वपूर्ण है कि यदि हम अपनी स्किन के pores  को मेकअप धूल मिट्टी,तेल इत्यादि से बचाने  के लिए साफ़ सुथरा रखे व स्किन को exfoliate ,moisturise करते रहे तो काफी हद तक इस समस्या को avoid किया जा सकता है 
            
           हालाँकि कुछ लोग इस समस्या से निबटने के लिए   मेडिकल एडवाइस लेते है परन्तु  अधिकतर घरेलू नुस्खों से प्रभावशाली ढंग से इससे छुटकारा पाया जा सकता है | तो चलिए देखते है कैसे पिम्पल्स व मुहांसो को हम होने से रोक सकते है और कैसे उनके होने  पर उनसे छुटकारा पाया जाए | 
 
     
   नीम्बू( lemon )- निम्बू   में पाए जाने वाली acidity  पिम्पल्स को सूखाने व निशान को कम करने में काफी मदद करती है | एक चम्मच निम्बू  दो चमच्च गुलाब जल या फिर पानी भी मिला सकते है और फिर इसे चेहरे पर २० मिनट  तक लगाने के बाद पानी से धो ले || ऐसा करते रहने से  चेहरे के दाग ,धब्बे साफ होने लगेंगे

 

शहद (honey )-शहद एक नेचुरल antiseptic है जो मुहांसो को दूर करने में काफी मदद करता है | प्रभावित  जगह पर इसे लगा कर ३० मिनट के लिए छोड़ दे फिर ठन्डे पानी से धो ले | 


 दालचीनी (cinnamon )-इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है | ३ चमच्च शहद में १ चम्मच दालचीनी  मिला के face mask की तरह फेस पर लगा ले और १० मिनट के बाद चेहरे को धो ले | 


खीरा (cucumber)-खीरा भी मुहांसो ठीक करने में काफी प्रभावशाली होता है | खीरे को कस ले और उसका जूस निकल कर  चेहरे पर एक घंटे के लिए लगा कर  रखे व फिर ठन्डे पानी से धो ले | 


 ग्रीन टी (green tea )-ग्रीन टी  के बारे में कहा  जाता है की इसमें anti- inflammatory प्रॉपर्टीज होती है | दो tablespoon ग्रीन टी  leaves  को एक   कप पानी में १० मिनट के लिए उबलने दे ,फिर साफ़ रुई की मदद से उसे  चेहरे पर लगाए और १० मिनट के बाद चेहरा धो ले | 


चन्दन पाउडर और गुलाब जल -इन दोनों चीज़ो को मिलाकर चेहरे पर लगाए और अच्छे से सूखने पर पानी से धो ले | इस मिश्रण से चेहरा यदि सूखता  हो तो चन्दन में दूध भी मिला सकते है |
 


अंडे (Eggs )-यह हमारी स्किन के पोर्स को टाइट रखने में काफी मदद करते है | अंडे के सफेद भाग में थोड़ा शहद मिला कर चेहरे पर लगाए और १०-१५ मिनट के बाद चेहरा धो ले | 


आइस क्यूब -(ice cubes )-चेहरे पर inflammation को कम करने के लिए  बर्फ के टुकड़े को प्रभावित जगह पर लगाए | 

एप्पल साइडर विनेगर -(apple cider vinegar )-bacterias को ख़त्म करने में यह काफी कारगर सिद्ध होता है|    एक भाग एप्पल साइडर विनेगर में दो भाग पानी मिक्स करके चेहरे  पर toner  की तरह use  करे | 

Benefits of aloe vera gel for skin care