रविवार, 27 मई 2018

Home remedies For Acne Scars in hindi





              Home remedies For Acne Scars 

     हम सभी चेहरे को हमेशा सुन्दर बनाये रखना चाहते है और चेहरा सुन्दर  तभी  लगता है जब उस पर कोई मुहांसे ,पिम्पल्स ,दाग इत्यादि न हो परन्तु ऐसा  चेहरा हर किसी का स्वाभाविक रूप से हो यह संभव नहीं | प्राय किशोरावस्था में लड़के व लड़कियों के चेहरे पर यह समस्या अधिक देखने को मिलती है और फिर जब यह पिम्पल्स व मुहांसे सूखने   है  तो चेहरे पर निशान छोड़ने लगते है जिससे skin काफी बेजान लगने लगती है जो परेशानी का कारन बन जाती है | यहाँ  एक बात महत्वपूर्ण है कि यदि हम अपनी स्किन के pores  को मेकअप धूल मिट्टी,तेल इत्यादि से बचाने  के लिए साफ़ सुथरा रखे व स्किन को exfoliate ,moisturise करते रहे तो काफी हद तक इस समस्या को avoid किया जा सकता है 
            
           हालाँकि कुछ लोग इस समस्या से निबटने के लिए   मेडिकल एडवाइस लेते है परन्तु  अधिकतर घरेलू नुस्खों से प्रभावशाली ढंग से इससे छुटकारा पाया जा सकता है | तो चलिए देखते है कैसे पिम्पल्स व मुहांसो को हम होने से रोक सकते है और कैसे उनके होने  पर उनसे छुटकारा पाया जाए | 
 
     
   नीम्बू( lemon )- निम्बू   में पाए जाने वाली acidity  पिम्पल्स को सूखाने व निशान को कम करने में काफी मदद करती है | एक चम्मच निम्बू  दो चमच्च गुलाब जल या फिर पानी भी मिला सकते है और फिर इसे चेहरे पर २० मिनट  तक लगाने के बाद पानी से धो ले || ऐसा करते रहने से  चेहरे के दाग ,धब्बे साफ होने लगेंगे

 

शहद (honey )-शहद एक नेचुरल antiseptic है जो मुहांसो को दूर करने में काफी मदद करता है | प्रभावित  जगह पर इसे लगा कर ३० मिनट के लिए छोड़ दे फिर ठन्डे पानी से धो ले | 


 दालचीनी (cinnamon )-इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है | ३ चमच्च शहद में १ चम्मच दालचीनी  मिला के face mask की तरह फेस पर लगा ले और १० मिनट के बाद चेहरे को धो ले | 


खीरा (cucumber)-खीरा भी मुहांसो ठीक करने में काफी प्रभावशाली होता है | खीरे को कस ले और उसका जूस निकल कर  चेहरे पर एक घंटे के लिए लगा कर  रखे व फिर ठन्डे पानी से धो ले | 


 ग्रीन टी (green tea )-ग्रीन टी  के बारे में कहा  जाता है की इसमें anti- inflammatory प्रॉपर्टीज होती है | दो tablespoon ग्रीन टी  leaves  को एक   कप पानी में १० मिनट के लिए उबलने दे ,फिर साफ़ रुई की मदद से उसे  चेहरे पर लगाए और १० मिनट के बाद चेहरा धो ले | 


चन्दन पाउडर और गुलाब जल -इन दोनों चीज़ो को मिलाकर चेहरे पर लगाए और अच्छे से सूखने पर पानी से धो ले | इस मिश्रण से चेहरा यदि सूखता  हो तो चन्दन में दूध भी मिला सकते है |
 


अंडे (Eggs )-यह हमारी स्किन के पोर्स को टाइट रखने में काफी मदद करते है | अंडे के सफेद भाग में थोड़ा शहद मिला कर चेहरे पर लगाए और १०-१५ मिनट के बाद चेहरा धो ले | 


आइस क्यूब -(ice cubes )-चेहरे पर inflammation को कम करने के लिए  बर्फ के टुकड़े को प्रभावित जगह पर लगाए | 

एप्पल साइडर विनेगर -(apple cider vinegar )-bacterias को ख़त्म करने में यह काफी कारगर सिद्ध होता है|    एक भाग एप्पल साइडर विनेगर में दो भाग पानी मिक्स करके चेहरे  पर toner  की तरह use  करे | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Benefits of aloe vera gel for skin care