रविवार, 27 मई 2018

Home remedies For Acne Scars in hindi





              Home remedies For Acne Scars 

     हम सभी चेहरे को हमेशा सुन्दर बनाये रखना चाहते है और चेहरा सुन्दर  तभी  लगता है जब उस पर कोई मुहांसे ,पिम्पल्स ,दाग इत्यादि न हो परन्तु ऐसा  चेहरा हर किसी का स्वाभाविक रूप से हो यह संभव नहीं | प्राय किशोरावस्था में लड़के व लड़कियों के चेहरे पर यह समस्या अधिक देखने को मिलती है और फिर जब यह पिम्पल्स व मुहांसे सूखने   है  तो चेहरे पर निशान छोड़ने लगते है जिससे skin काफी बेजान लगने लगती है जो परेशानी का कारन बन जाती है | यहाँ  एक बात महत्वपूर्ण है कि यदि हम अपनी स्किन के pores  को मेकअप धूल मिट्टी,तेल इत्यादि से बचाने  के लिए साफ़ सुथरा रखे व स्किन को exfoliate ,moisturise करते रहे तो काफी हद तक इस समस्या को avoid किया जा सकता है 
            
           हालाँकि कुछ लोग इस समस्या से निबटने के लिए   मेडिकल एडवाइस लेते है परन्तु  अधिकतर घरेलू नुस्खों से प्रभावशाली ढंग से इससे छुटकारा पाया जा सकता है | तो चलिए देखते है कैसे पिम्पल्स व मुहांसो को हम होने से रोक सकते है और कैसे उनके होने  पर उनसे छुटकारा पाया जाए | 
 
     
   नीम्बू( lemon )- निम्बू   में पाए जाने वाली acidity  पिम्पल्स को सूखाने व निशान को कम करने में काफी मदद करती है | एक चम्मच निम्बू  दो चमच्च गुलाब जल या फिर पानी भी मिला सकते है और फिर इसे चेहरे पर २० मिनट  तक लगाने के बाद पानी से धो ले || ऐसा करते रहने से  चेहरे के दाग ,धब्बे साफ होने लगेंगे

 

शहद (honey )-शहद एक नेचुरल antiseptic है जो मुहांसो को दूर करने में काफी मदद करता है | प्रभावित  जगह पर इसे लगा कर ३० मिनट के लिए छोड़ दे फिर ठन्डे पानी से धो ले | 


 दालचीनी (cinnamon )-इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है | ३ चमच्च शहद में १ चम्मच दालचीनी  मिला के face mask की तरह फेस पर लगा ले और १० मिनट के बाद चेहरे को धो ले | 


खीरा (cucumber)-खीरा भी मुहांसो ठीक करने में काफी प्रभावशाली होता है | खीरे को कस ले और उसका जूस निकल कर  चेहरे पर एक घंटे के लिए लगा कर  रखे व फिर ठन्डे पानी से धो ले | 


 ग्रीन टी (green tea )-ग्रीन टी  के बारे में कहा  जाता है की इसमें anti- inflammatory प्रॉपर्टीज होती है | दो tablespoon ग्रीन टी  leaves  को एक   कप पानी में १० मिनट के लिए उबलने दे ,फिर साफ़ रुई की मदद से उसे  चेहरे पर लगाए और १० मिनट के बाद चेहरा धो ले | 


चन्दन पाउडर और गुलाब जल -इन दोनों चीज़ो को मिलाकर चेहरे पर लगाए और अच्छे से सूखने पर पानी से धो ले | इस मिश्रण से चेहरा यदि सूखता  हो तो चन्दन में दूध भी मिला सकते है |
 


अंडे (Eggs )-यह हमारी स्किन के पोर्स को टाइट रखने में काफी मदद करते है | अंडे के सफेद भाग में थोड़ा शहद मिला कर चेहरे पर लगाए और १०-१५ मिनट के बाद चेहरा धो ले | 


आइस क्यूब -(ice cubes )-चेहरे पर inflammation को कम करने के लिए  बर्फ के टुकड़े को प्रभावित जगह पर लगाए | 

एप्पल साइडर विनेगर -(apple cider vinegar )-bacterias को ख़त्म करने में यह काफी कारगर सिद्ध होता है|    एक भाग एप्पल साइडर विनेगर में दो भाग पानी मिक्स करके चेहरे  पर toner  की तरह use  करे | 

शुक्रवार, 18 मई 2018

Benefits of onion,garlic and ginger





                    Benefits of onion, garlic and ginger   


  प्राय  हर घर के  भोजन में इस्तेमाल होने वाली यह तीन चीज़े जिनके बारे में आज हम बात करेंगे वह है -प्याज (onion)अदरक (ginger )और लहसुन (garlic )जी हाँ ,हज़ारो सालो  से भोजन में प्रयोग की जाने वाली यह तीनो चीज़े न केवल भोजन में flavour  लाती है बल्कि इन्हे  super remedies कहा जाये  तो गलत न होगा | अर्थात कई बीमारियों से बचाने   में यह तीनो बहुत हद तक  सक्ष्म   है |यदि रोजाना हम अपनी डाइट में इन्हे  शामिल करे तो रोज २ डॉक्टर्स के पास जाने की शायद हमे जरूरत नहीं पड़ेगी |  इतना ही नहीं  त्वचा   व बालों की सुंदरता  बढ़ाने में भी इनका महत्व नकारा नहीं जा सकता | तो चलिए देखते है  प्याज़,लहसुन व अदरक कैसे इतने गुणकारी है |

                                        प्याज़ (onion )

                



    हज़ारो सालो से प्याज़ का इस्तेमाल एशिया तथा   यूरोप में होता आया है प्याज़ को सलाद में कच्चा भी खाया जाता है व सब्जियों में भी इसका प्रयोग होता  है || प्याज़ के रस को काफी महिलाये बालो में भी लगाती है जिससे बालो की अच्छी growth  हो सके | आइये अब देखते है इसमें क्या २ नुट्रिएंट्स(nutrients ) पाए जाते है
और इससे क्या २ लाभ होते है |
  • प्याज़ में काफी मात्रा में essential amino acid  तथा  पानी की मात्रा पायी जाती है | 
  •  मिनरल्स (minerals )-इसमें   कई मिनरल्स जैसे कि sodium ,sulpher ,magnesium ,calcium तथा  phosphorus भी पाया जाता है |    
  • विटामिन बी काम्प्लेक्स ,सी  और इ  भी  प्याज़  में पाए जाते है |vit c, collagen  बनाने में मदद करता है  जो हमारी  त्वचा तथा  बालो   के स्वास्थ्य के लिए  बहुत उपयोगी है |  
  • यदि आप किसी respiratory बीमारी से जूझ रहे है जैसे की अधिक म्यूकस (mucus ) या bronchitis तो उससे  भी यह छुटकारा दिलाने में मदद करता है || 
  • किडनी फंक्शन (kidney function )को भी improve करने में प्याज़ काफी मदद करता है | जिन लोगो को किडनी में स्टोन(stone )हो जाते है उन्हें भी  प्याज़ खाने की सलाह दी जाती है 
  • blood  में  sugar लेवल को भी काफी हद तक कण्ट्रोल करने में मदद करता है         
  • arteries को प्राकृतिक रूप में साफ करने में मदद करता है जिससे हार्ट  का स्वास्थ्य भी अच्छा   बना रहता है | 
  • प्याज़ के रस में यदि शहद मिला कर  पिया जाये तो यह कोल्ड व फ्लू से बचाने  का  भी काम करता है 
  • hypertension अर्थात हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ो के लिए भी यह बहुत उपयोगी है 
  •    यह भी साबित हो चु का है कि इसमें ऐसी properties पायी जाती है जो   कि anti bacterial व  anti     inflammatory होती है | 
  • प्याज़ में एक ऐसा   कंपाउंड पाया जाता है जिसे quercetin कहते है जिसके बारे में कहा जाता है की यह कैंसर से बचाने   में मददगार हो सकता है | 
  • एक स्टडी में तो यह भी खा गया है कि यह मुँह में होने वाले bacterias   को ख़त्म करने में भी मदद करता है जिससे दांतो  व मसूड़ों का स्वास्थ्य भी बना रहता है |  
           इस तरह से हम कह सकते है प्याज़ चाहे कच्चा हो या पकाया हुआ हो यह गुणों से भरपूर होता है परन्तु यदि यह खाने  के साथ कच्चा खाया जाये तो और भी अच्छा है | प्याज़ के गुणों को लेकर काफी सटडीज़  हो चुकी है और अब भी हो रही है | 


                         
           
                                                                                                 

                                                   लहसुन (Garlic ) 

      सालो से   हमारे भोजन में   प्रयोग  होने वाले   लहसुन के गुणों को देखते हुए  अगर हम इसे  स्वास्थ्य का   खजाना कहे तो गलत न होगा| हमारे खाने के  फ्लेवर को तो यह बढाता  ही  है और   हमारे स्वास्थ्य  से जुड़े   इसके गुणों को यदि आप देखेंगे तो रोजाना इसका प्रयोग करना नहीं भूलेंगे | 

  •   लहसुन प्याज़ की फॅमिली का माना   जाता है  जो कि विटामिन बी १ ,बी २ ,बी ३ ,बी ६ ,folate विटामिन सी , mangneese ,phosphorus ,pottashium ,sodium व zinc से भरपूर होता है nutritionist के अनुसार लहसुन में पाया जाने वाली सल्फर की अधिक मात्रा  इसकी एंटीबायोटिक गुणों को बढ़ा  देती |है | 
  •  लहसुन हमारे digestive system को साफ़ रखते हुए  शरीर के  सारे toxins को बाहर निकलने में मदद करता है | 
  • इसमें पाया जाने वाला compound  allicin, blood में क्लॉट्स (clots )को  बनने  से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को  ठीक बनाये रखने में मदद करता है | 
  • cholesterol level  को भी ठीक बनाये रखने में सहायक होता है | 
  • रोज़ाना यदि हम लहसुन का प्रयोग खाने में करते है तो यह हमारे immunity level को बढ़ाकर कई  रोगो से हमे बचाने में मदद  करता है जैसे कि cold ,flu ,tonsillitis  आदि | 
  • raw garlicयदि हम खाते है तो   lung infection  को भी ठीक करने में यह मदद करता है | 
  • blood pressure का बैलेंस बनाये रखने माँ भी यह काफी मदद करता है |high blood  pressure  के मरीजों को इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है | 
  • लहसुन colon cancer ,rectal cancer ,stomach  cancer  में  भी प्रभावशाली सिद्ध हो सकता है Karen  Collins नुट्रिशन एडवाइजर के अनुसार"स्टडीज में यह पाया गया है कि week में एक से दो cloves  लहसुन की  यदि  खाई जाये तो वह काफी हद तक कैंसर से हमारा बचाव करती है 
  • इसके  अलावा fungal इन्फेक्शन में भी यह उपयोगी है 

                                                अदरक (Ginger )      



  
  • अदरक का इस्तेमाल प्राया  पेट की प्रोब्लेम्स में किया जाता है |                                                   
  • पेट में होने वाली तकलीफो  जैसे कि   upset  stomach  ,  nausea  vomiting ,  colic  आदि में  आराम  दिलाता है |        
  •  इसके अलावा morning sickness ,motion sickness और   irritable bowl syndrome में भी इसका इस्तेमाल करने से काफी रहत मिलती है |                                                                         
  •     इसमें anti inflammatory गुण भी पाए जाते है जिसकी वजह से  हड्डियों के दर्द  में राहत देता है      
  • ovarian cancer cells को मारने में भी यह सक्षम है                                                                 
  •     chineese ,indian और middle eastern culture   में  इसका काफी महत्व रहा है और दवाइयों के रूप   में इसका प्रयोग होता रहा | 
  •    ज़ुकाम तथा खांसी होने पर यदि शहद में अदरक का जूस  मिला कर लिया जाए तो काफी आराम मिलता है 
                 इस तरह अदरक के कितने फायदे है यह तो स्पष्ट है परन्तु यदि  इसे अधिक  मात्रा में लिया जाए तो इसके side इफेक्ट्स भी देखने को मिलते है जैसेकि  गैस  आदि बनना | इसके अलावा जो लोग  ब्लड प्रेशर या डायबटीस की दवाई लेते है उन्हे  भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी यह ब्लड प्रेशर  व शुगर लेवल को कम कर  देता है|       




शनिवार, 12 मई 2018

Spices and their health benefits in hindi

          

 

                          Spices and their health benefits

      

     


  " Some spices are much more than just flavor enhancer,

     they may help you live a healthier life as well"

                                                                                            by Dean  Ornish 



       हमारी  रसोई के  मसालों (spices )का हमारे भोजन में क्या महत्व है  यह तो  हम सभी   जानते  ही है | यह मसाले न केवल सब्ज़ी व करी में  फ्लेवर व कलर देते है बल्कि हमारे स्वास्थ्य  के लिए भी अत्यंत  लाभप्रद है | तो चलिए देखते है  किचन की शेल्फ में पड़े यह मसाले  कितने गुणकारी है | 


  •     हल्दी (turmeric )- हल्दी अदरक की  फॅमिली की मानी जाती   है जो   न केवल हमारी curries को पीला रंग देती है बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट से  भरपूर होती है जो की शरीर  के विषैले तत्वों को बाहर  निकलने में बहुत मदद करता है|  हल्दी में एक  component पाया जाता है जिसे करक्यूमिन(curcumin ) कहते है और कुछ स्टडीज के अनुसार यह कैंसर जैसे भयंकर रोग को फैलने से रोकने में मदद कर  सकता है | कुछ स्टडीज में यह भी पाया गया कि हल्दी alzhimer disease  को रोकने व कम करने मे भी सहायक हो सकती  है इतना ही   नहीं  हल्दी हमारे पाचन  (digestion )को भी मजबूत करती है तथा  हमारी immunity को भी बढ़ाती   है |हल्दी  बाजार में पाउडर के रूप  में भी मिलती है और कच्ची भी मिलती है |सदियों से हल्दी का प्रयोग भारतीय व चाइनीज़ दवाईयों  में होता आया है | 
  •     जीरा (cummin )-जीरक अर्थात जीरा भी महत्वपूर्ण मसालो में से एक है |यह  हमें पाचन में  मदद करता है | शरीर के टॉक्सिन्स को भी बाहर निकलने में मदद करता है इतना ही नहीं nausea व वॉमिटिंग(vomiting )अर्थात उल्टी व diarrhea आदि  को कम करने में भी सहायक होता है | इसके अतिरिक्त menstrual cramps  और utrin inflammation  को भी  कम करता है  व लैक्टेशन को बढ़ाता   है | 
  • धनिया (coriander )-धनिया के प्रकृति ठंडी होती है अतः यह शरीर की गर्मी को बाहर निकलने में मदद करता है | पाचन को बढ़ाता है | इसमें  आयरन व  मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है | गैस व अफारा की स्थिति में  आराम देता है 
  • दालचीनी (cinnamon)-मसालो   की दुनिया में यह एक बहुत ही  पुराना व जाना पहचाना नाम है | हाल में ही हुई स्टडीज में यह पाया गया है कि यह बॉडी में हुई inflammation को कम करने में मदद करती है तथा उन लोगो के लिए बहुत लाभकारी है जिन्हे टाइप २ डायबिटीज है | दालचीनी का  केवल १/४ -१/२ चमच्च ब्लड शुगर व L D L  अर्थात  bad    cholesterol को कम करने में सहयोग देता है | एक स्टडी में यह भी  पाया गया है कि केवल इसे सूंघने मात्र  से भी हमारी memory व attention   में  इम्प्रूवमेंट होती है | 
  • लौंग (clove )-लौंग पाचन के लिए तो अच्छी  है ही ,साथ ही यह कई और बिमारीयो जैसे कि nausea ,vomiting और morning  sickness को कम करने में मदद करती  है | इसके अलावा congestion ,soar throat तथा दर्द में भी आराम देती  है | इसके अलावा यह एंटी बैक्टेरियल ,एंटी फंगल भी है |लौंग  गैस में भी आराम  देती है व टॉक्सिन्स को हटाने में भी  मदद करती  है | 
  • सौंफ (fennel )-सौंफ हमारी पाचन क्रिया को न केवल बढ़ाती है बल्कि और भी महत्वपूर्ण कार्य करती है जैसे कि शरीर में बनने वाली गैस से छुटकारा दिलाती है ,nausea और vomiting व diarrhea  की स्थिति में राहत देती है | इसके अतिरिक्त पेट दर्द को दूर करने  में मदद करती है | नसों को शांत रखने में ,हमे सतर्क रखने  व यादाशत को  बढ़ाने में भी योगदान देती है | menstruation व lactation को बढ़ाने में भी मदद करती है | 
  • काली मिर्च( black  pepper)- मसालो में काली मिर्च की  अपनी एक  महत्वपूर्ण  भूमिका है | यह digestion को तो बढ़ाती ही  है साथ २ गैस ,कफ ,खांसी  में भी बहुत आराम देती है  इसके अलावा अस्थमा तथा congestion की स्थिति में भी लोग इसका इस्तेमाल करते है 

शुक्रवार, 4 मई 2018

"how to be happy all the time in hindi"



              "how to be happy all the time in hindi"  


           "हसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्बाद किया हुआ दिन है "चार्ली चैपलिन

   हम सभी खुश रहना  चाहते है परन्तु जिंदगी की  भाग दौड़ व stress में  यह ख़ुशी  कही गुम    होने लगती है | और अश्चर्यजनक  बात यह  है कि यह ख़ुशी  हमारे अपने ही हाथ में होती है|  अपने आस पास यदि हम नज़र दौड़ाये तो अदिकांश चेहरों  पर हसीं  तो  दूर मुस्कुराहट भी देखने को  नहीं  मिलेगी|  दूसरी और  यदि   हम   बच्चो   की  ओर  देखे  तो  वह सभी  खुश व अपनी नन्ही सी  दुनिया  में  मस्त  दिखाई देंगे | ऐसा क्यों  होता है  कभी हमने  सोचा  है ,शायद  नहीं | कारण   बहुत साधारण  सा  है  |जैसे २ हम उम्र में  बड़े होते जाते है  हमारा ध्यान  जीवन की छोटी से लेकर बड़ी परेशानीयो  में केंद्रित होता चला जाता है और हम यह भूल जाते है कि जीवन के और भी सुखद  पहलू  हो सकते है जिन्हे हम  अपनी जीवन शैली व   सोच में परिवर्तन ला  कर बड़ी आसानी    से  जी  सकते है
          कुछ studies में यह पाया गया है कि |हमारी ख़ुशी का भौतिक सुखो व धन दौलत से कुछ लेना देना नहीं है और यह बात काफी हद तक सही भी  है  | मैं स्वयं इस बात का अनुभव कर चुकी हू | हमारे घर के पीछे एक कोठी बन रही थी जहां काफी मजदूर  काम पर लगे रहते  थे | सारा दिन काम करने के बाद वह रोज रात को  किसी भी कनस्तर या डिब्बे पर  थाप  देते हुए मस्ती से गाते रहते थे और उन सभी के चेहरो पर एक अलग सी ही मुस्कराहट होती थी | कहने का अभिप्राय यह है कि क्या हम कोशिश करे तो खुश रहना असंभव होगा ,शायद नहीं | तो चलिए आज हम बात करते है कैसे हम अपने जीवन में खुशीया ला सकते है  |




       सकारात्मक सोच (positive thinking ) 
    १ यदि हम अपनी सोच  को  सकारात्मक बनाने  की आदत डाल ले तो न केवल हम सदैव खुश रहेंगे बल्कि इससे हमारा   स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा और  बिमारीयो  से लड़ने की शक्ति  भी बढ़ेगी  |
   २ जीवन में मिली  हार को लेकर सोचते रहने से केवल चिंता व तनाव ही मिलेगा जिससे न केवल डिप्रेशन बल्कि और भी कई  तरह के रोग होने की संभावना रहती है | 
 ३ जिंदगी से मिली हार को यदि हम इस नज़रिये से  देखे  कि हमने कहाँ और  कैसी गलती की   तो वही हार आगे जा कर हमारे लिए बहुत बड़ी जीत का कारन बन सकती है | यदि हमने  कभी हार का सामना ही  नहीं किया तो   जीतने की धुन भी  कम होती जाएगी | 
४  क्या कभी चींटी को आपने ध्यान से देखा है ?वह मुँह में कुछ लेकर दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती है और   इस कोशिश में वो काफी बार असफल होती है पर फिर भी वो हताश नहीं होती और लगातार प्रयास करती रहती है जबतक कि  सफल नहीं हो जाती | चींटी भले ही  शारीरिक रूप से छोटी है  पर उसके  हौसले  कितने  बुलंद है यही  सीख हमारी भी प्रेरणा  का स्त्रोत होना चाहिए | 
५ पॉजिटिव  सोच  को यदि हमेशा सामने  रखे तो जिंदगी  के काफी बड़े  झटके  भी हम  सहने की हिम्मत कर   सकते है 
    अंततः  यहा मै Nelson Mandela  के विचार उदृत करना चाहूंगी "The  greatest in living lies not in never falling,but in rising every time we fall " अर्थात जीवन की सबसे बड़ी महिमा कभी  गिरने में निहित नहीं बल्कि हर बार हमारे गिर कर उठने में है |   

           नज़रिया बेहतर तो सब कुछ बेहतर 

  १ मनुष्य  का यह प्रकृतिक  स्वभाव है की वह पॉजिटिव बातो को कम व नेगेटिव  बातो को अधिक याद रखता 
   है अतः खुश   रहने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपने   दिमाग  को  ठीक तरफ लगाए | 

 २ अपने नज़रिये को बहतर बनाने के लिए अपने दिमाग को occupy रखे | जीवन के जो भी गोल्स (goals ) 
   आपने सेट  कर  रखे  है उन पर काम करते रहे  और साथ २  हल्का फुल्का मनोरंजन  जैसे कुछ न कुछ          गुनगुनाते  रहने  से भी आप हमेशा अपने आप को खुश पाएंगे | और इसका  प्रभाव आपके चित के साथ २ आपके शरीर व  दिमाग पर भी दिखाई देगा | 

छोटी २ सफलताओ  को भी सेलिब्रेट करे| 

४ दिन में एक बार यदि आप   बच्चे की   तरह  खेलते - कूदते है ,या  गाते है या फिर कैसा ही पागलपन जिसमे 
बच्चो जैसी मस्ती हो करते है तो यकीनन आप में एक अजीब सी खुशी  की  लहर  दौड़ेगी  जो दिन भर  के स्ट्रेस को भी रफ़ुचकर कर   देगी | 

meditation करे -मैडिटेशन  आपके ब्रेन के उस  हिस्से  को  परिवर्तित  करने  में   मदद    करता है जिसे  इंसुला  कहते है  जो दुसरो के प्रति हमारी understanding को बढ़ाने में मदद करता है अर्थात  धीरे २ हमे दुसरो को समझने में मदद मिलती है |एक तरह की शांति व  ख़ुशी सी भी हमारे  मन में  रहती है और दुसरो के प्रति   हमारा क्रोध भी कम होने लगता है |  मैडिटेशन के अलावा  यदि हम सच्चे मन से प्रेयर करते है या फिर योग करते है तो इसका भी हमारे दिल व दिमाग पर बहुत अच्छा असर पड़ता है |


    अपने विशेष गुणों को पहचाने 
 १ अपने लक्ष्य की और बढ़ने से पहले  यह विचार कर  के  देखे कि  आप  को  वहाँ  तक पहुंचने  के लिए किन 
     बातो में माहिर होने की आवश्यकता है |
 २   अब  आप  उन बातो की  और ध्यान दे   कि  इनमे से   कौन २ सी  विशेषताएं  आप में है व  कौन २  सी  स्किल्स है जो आपको  सीखनी है और उसे  सीखने  के कौन २ से तरीके है | 
    इस  तरह  से यदि समझदारी  से  आप अपने लक्षय की तरफ बढ़ेंगे तो हताश नहीं होना पड़ेगा |


   
     उपेक्षाओ  व  प्रतिक्रियाओ  से बचे 
   १ यदि कोई आपकी  आलोचना  करता है  तो आप उसे positive way में ले और ध्यान से सोचे कि कही    वह ठीक  तो नहीं और फिर  यदि सच में  वह कमी आप में है तो  उसे ठीक करने की कोशिश करे | परन्तु  यदि      किसी  का स्वभाव  ही दुसरो की  आलोचना करना है तो यह सोच कर आप  खुश रहे कि दुनिया में  अभिनन्दन करने वाले कम   और  आलोचना करने वाले अधिक होते है| 


    मस्त रहे खुद  में व अपने  खुदा में 
१   भगवान कृष्ण ने समत्व योग की बात की थी | इसी  प्रकार से महावीर जी ने   सामायिक की | और इन दोनों का अर्थ समता से है | इनका व्यवहारिक अर्थ है हर हाल में मस्त रहना |  जो व्यक्ति समता ,सरलता ,और सहनशीलता का दृष्टिकोणअपना लेता है वही हर हाल  में मस्त रह सकता है | 

      "फानूस  बन कर  जिसकी हिफाजत हवा  करे | 
      वह शमा क्या  बुझे ,जिसे  रोशन  खुदा करे | "
मस्त रहने  वाले लोग व्यर्थ  की बुराइया न ही सुनते है और न ही  करते  है  इससे  उनकी सोच सकारात्मक बनी  रहती है व चित   प्रसन बना रहता  है |



        हालात  को कभी अपने उपर हावी न होने दे 
१   समझदार व्यक्ति कभी भी अपने हालत को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता |
  २    यह  करना थोड़ा कठिन अवश्य है लेकिन असम्भव नहीं   
 ३     अच्छे  समय में अधिक खुश  व बुरे समय  में हताश न होने की कोशिश करनी चाहिए | 
४       निराशा केवल  चिंता  व  तनाव को जन्म देती है  जिससे  हालत  तो नहीं सुधरेंगे  हाँ हमारा  ब्लड प्रेशर      अवश्य बढ़ सकता है | 


    ईश्वर   के प्रति  आभारी रहे
 १    रिसर्च से  भी यह साबित हुआ है कि  जो लोग विशेष  तौर से ईश्वर के प्रति व समय २ पर अपनों का आभार प्रकट करते रहते है वह प्राय खुश रहते है 
२ ऐसे व्यक्ति depression ,anxiety आदि से दूर रहते है | इसके अलावा उनका दृष्टिकोण जीवन के प्रति पॉजिटिव होता है व उनके रिश्ते भी मजबूत रहते है | 
३ दिन में यदि एक बार भी किसी की मदद  करते है तो उससे  भी एक तरह की आंतरिक खुशी आप महसूस करते है | 



         अपने आस -पास  खुशी को तलाशे 

१  यह जरूरी  नहीं  कि खुशियों    की  तलाश  हमे करनी पड़े | आप प्रकृति  व   उसकी  सुंदरता  को निहारने में बेहद  ख़ुशी  का अनुभव कर  सकते है| 
२ अपने घर  के pet  जैसे कुत्ता या बिल्ली  के साथ कुछ समय  व्यतीत करने  से  भी आप को  काफी अच्छा लगेगा | 
३ अपना मनपसंद  संगीत  सुनने से या  फिर अपने  ऐसे मित्र  से बात करने में भी आप को  ख़ुशी मिल सकती जो काफी खुश मिजाज  हो  | 
      कहने  का तात्पर्य यह है कि हमे अपने  आस पास ही खुशियों  का भंडार मिल सकता है ,जरूरत  है सिर्फ
 छोटी सी कोशिश की | 





   हमेशा  आशावादी बनने  की  कोशिश करे 

हमारी  क्या सोच है यह काफी महत्व रखती है| आशावादी सोच न केवल हमारे स्वाभिमान को बढ़ाती है बल्कि  हमारे जीवन को भी सुखद बनाती  है जिससे न   केवल हमारे व्यक्तिगत रिश्तो पर  बल्कि हमारे सहयोगियों के साथ भी हमारे रिशतो पर   काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है | 
२ नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति हर तरफ नकरात्मकता ही फैलाता है जिससे उसके अपने जीवन के साथ २ दुसरो की सोच भी नकारात्मक होने लगती है 
सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति कहेगा चलो कर के देखते है  और जब  सफलता मिलती है तो उसके साथ २ बाकी लोगो को भी उस सफलता से ख़ुशी मिलती है | 
४ अत्यधिक  आशावादी होना भी कभी २ उचित नहीं होता जैसे की बिना सोचे  समझे यदि हम sky  diving  का करने का  निर्णेय ले ले

      निष्कर्ष के तौर पर हम कह सकते है कि  हम अपनी समझदारी व अपने व्यवहार में यदि इस तरह से परिवर्तन लाये तो काफी हद तक  खुशिया पाने में सफल हो सकते है |यहाँ मै  एक बात और कहना चाहूंगी  यदि किसी व्यक्ति  को किसी प्रकार का कोई ग़हरा  सदमा लगा है और किसी भी तरह से वह उससे उभर नहीं पा  रहा तो   उसे अवश्य किसी expert कॉउंसलर के पास जाना चाहिए |  


Benefits of aloe vera gel for skin care