शनिवार, 12 मई 2018

Spices and their health benefits in hindi

          

 

                          Spices and their health benefits

      

     


  " Some spices are much more than just flavor enhancer,

     they may help you live a healthier life as well"

                                                                                            by Dean  Ornish 



       हमारी  रसोई के  मसालों (spices )का हमारे भोजन में क्या महत्व है  यह तो  हम सभी   जानते  ही है | यह मसाले न केवल सब्ज़ी व करी में  फ्लेवर व कलर देते है बल्कि हमारे स्वास्थ्य  के लिए भी अत्यंत  लाभप्रद है | तो चलिए देखते है  किचन की शेल्फ में पड़े यह मसाले  कितने गुणकारी है | 


  •     हल्दी (turmeric )- हल्दी अदरक की  फॅमिली की मानी जाती   है जो   न केवल हमारी curries को पीला रंग देती है बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट से  भरपूर होती है जो की शरीर  के विषैले तत्वों को बाहर  निकलने में बहुत मदद करता है|  हल्दी में एक  component पाया जाता है जिसे करक्यूमिन(curcumin ) कहते है और कुछ स्टडीज के अनुसार यह कैंसर जैसे भयंकर रोग को फैलने से रोकने में मदद कर  सकता है | कुछ स्टडीज में यह भी पाया गया कि हल्दी alzhimer disease  को रोकने व कम करने मे भी सहायक हो सकती  है इतना ही   नहीं  हल्दी हमारे पाचन  (digestion )को भी मजबूत करती है तथा  हमारी immunity को भी बढ़ाती   है |हल्दी  बाजार में पाउडर के रूप  में भी मिलती है और कच्ची भी मिलती है |सदियों से हल्दी का प्रयोग भारतीय व चाइनीज़ दवाईयों  में होता आया है | 
  •     जीरा (cummin )-जीरक अर्थात जीरा भी महत्वपूर्ण मसालो में से एक है |यह  हमें पाचन में  मदद करता है | शरीर के टॉक्सिन्स को भी बाहर निकलने में मदद करता है इतना ही नहीं nausea व वॉमिटिंग(vomiting )अर्थात उल्टी व diarrhea आदि  को कम करने में भी सहायक होता है | इसके अतिरिक्त menstrual cramps  और utrin inflammation  को भी  कम करता है  व लैक्टेशन को बढ़ाता   है | 
  • धनिया (coriander )-धनिया के प्रकृति ठंडी होती है अतः यह शरीर की गर्मी को बाहर निकलने में मदद करता है | पाचन को बढ़ाता है | इसमें  आयरन व  मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है | गैस व अफारा की स्थिति में  आराम देता है 
  • दालचीनी (cinnamon)-मसालो   की दुनिया में यह एक बहुत ही  पुराना व जाना पहचाना नाम है | हाल में ही हुई स्टडीज में यह पाया गया है कि यह बॉडी में हुई inflammation को कम करने में मदद करती है तथा उन लोगो के लिए बहुत लाभकारी है जिन्हे टाइप २ डायबिटीज है | दालचीनी का  केवल १/४ -१/२ चमच्च ब्लड शुगर व L D L  अर्थात  bad    cholesterol को कम करने में सहयोग देता है | एक स्टडी में यह भी  पाया गया है कि केवल इसे सूंघने मात्र  से भी हमारी memory व attention   में  इम्प्रूवमेंट होती है | 
  • लौंग (clove )-लौंग पाचन के लिए तो अच्छी  है ही ,साथ ही यह कई और बिमारीयो जैसे कि nausea ,vomiting और morning  sickness को कम करने में मदद करती  है | इसके अलावा congestion ,soar throat तथा दर्द में भी आराम देती  है | इसके अलावा यह एंटी बैक्टेरियल ,एंटी फंगल भी है |लौंग  गैस में भी आराम  देती है व टॉक्सिन्स को हटाने में भी  मदद करती  है | 
  • सौंफ (fennel )-सौंफ हमारी पाचन क्रिया को न केवल बढ़ाती है बल्कि और भी महत्वपूर्ण कार्य करती है जैसे कि शरीर में बनने वाली गैस से छुटकारा दिलाती है ,nausea और vomiting व diarrhea  की स्थिति में राहत देती है | इसके अतिरिक्त पेट दर्द को दूर करने  में मदद करती है | नसों को शांत रखने में ,हमे सतर्क रखने  व यादाशत को  बढ़ाने में भी योगदान देती है | menstruation व lactation को बढ़ाने में भी मदद करती है | 
  • काली मिर्च( black  pepper)- मसालो में काली मिर्च की  अपनी एक  महत्वपूर्ण  भूमिका है | यह digestion को तो बढ़ाती ही  है साथ २ गैस ,कफ ,खांसी  में भी बहुत आराम देती है  इसके अलावा अस्थमा तथा congestion की स्थिति में भी लोग इसका इस्तेमाल करते है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Benefits of aloe vera gel for skin care