शुक्रवार, 29 जून 2018

Health benefits of coconut water in hindi

         

             Health benefits of coconut water 
     Coconut water  अर्थात नारियल पानी के benefits  या उससे होने वाले  लाभ की यदि हम बात करे तो उसमें  प्रमुख रूप में आते है- हार्ट की हेल्थ  को बनाये रखने में सहायक होता है, digestion को बढ़ाता है ,किडनी की health को बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है ,weight loss करने में मदद करता है ,high blood  pressureऔर diabetes को manage  करता है | इसके अलावा  सर दर्द  व  migraines  की  स्तिथि में राहत      का  काम  करता है ,स्किन के लिए व  damaged बालो के लिए भी यह काफी लाभकारी  है | इतना ही नहीं नारियल पानी pregnancy में भी काफी support करता है ,कैंसर को रोकने में सक्षम है ,bacteria को पनपने से  भी रोकता है |  गर्मियों में तो इसका सेवन करने से ताज़गी के साथ २ शरीर का hydration लेवल भी बना रहता है |
     नारियल पानी न केवल हमारे  दिमाग के स्वास्थ्य बल्कि शरीर के स्वास्थ्य  लिए भी अत्यंत लाभदाक है | गर्मी में ताज़गी का अहसास कराने वाला यह पेय अपने इन्ही गुणों व प्यास को बुझाने में सक्ष्म होने की वजह से बहुत लोकप्रिय हो चुका  है | Nutritionists का भी यह मानना है कि हमे अपने   रोज़ के खान पान  में   इसे शामिल कर के, इसके nutrients का भरपूर लाभ उठाते हुए  अपनी energy लेवल को बढ़ाये रखना  चाहिए | 
    
  Also read -1.Water melon health benefits 
                     2. Best way to beat the heat  


   Coconut water (नारियल पानी )क्या है ?



    coconut water जूस है जो की नारियल के पूर्ण परिपक्व होने से पहले  (जब वह हरे रंग का होता है )उसमे पाया जाता है और यही पानी नारियल को पूर्ण रूप से पकने तक nourish करता है | यह पानी नारियल में प्रकृतिक रूप में पाया जाता है जिसमे कि fat कि मात्रा काफी कम पायी जाती है |यहाँ ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि नारियल पानी व नारियल का दूध दो अलग- अलग  पेय है | 

  Coconut water में पाए जाने वाले पोषक तत्व व उनकी मात्रा

  • Iron  ६ %
  • Magnesium १५%
  • Manganese १७%
  • Potassium  १७ %
  • Protein २%
  • Calcium ६ %
  • Carbohydrates ९%
  • Folate २%
  • Fiber ३%
  • Riboflavin ३%
  • Pantothenic acid ५%
  • Sodium ११ % 
  • Thiamin ४%
  • Vitamin C १०% 
  • Vitamin K २ %
  • Vitamin B ६३%
  • Vitamin E ३%   

Coconut Water -health benefits(नारियल पानी-स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद )
Coconut water पाचन क्रिया में लाभकारी - अधिकतर यह देखा गया है कि जितना अधिक  हम fluids लेगे  उतना हमारा पाचन तंत्र  मजबूत होता है और  पाचन से समन्धित बीमारिया भी कम होती है | coconut water जहां हमे हाइड्रेट रखता है वही अत्यधिक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह हमारे पेट की आंतरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करता है | इसके अंदर पाया जाने वाला  फाइबर  भी  पाचन   को  मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है 
२   Coconut  water  diabetics के लिए भी गुणकारी  -डायबिटिक लोगो के  लिए   भूख नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है और प्राय भूख को मिटने के लिए ऐसे व्यक्ति कई बार अत्यधिक कैलोरीज़  युक्त चीज़ो का सेवन कर  लेते है   जो कि  उनके blood में शुगर के स्तर को बढ़ा देता  है और यदि ऐसा चलता रहे तो यह diabetics के लिए  घातक सिद्ध हो सकता है ऐसे में नारियल पानी  पीना  काफी  लाभप्रद  रहता है क्युकि  इसमें शुगर की मात्रा बिलकुल नहीं पायी जाती | इसके अतिरिक्त  इसमें बहुत कम कैलोरीज़ पायी जाने के साथ २ यह पौष्टिक तत्वो से भरपूर होता है और भूख  को शांत  करने में मदद करता है | coconut वाटर ग्लूकोस को अब्सॉर्ब कर लेता है व   उसे ब्लड में जाने से भी रोकता है | इसके अतिरिक्त इसमें पाया जाने वाला  एमिनो एसिड इन्सुलिन की इन्सेंसेविटी को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है  
3 Coconut water weight  loss के लिए भी  - जैसा कि  हम जानते है कि fluids हमारे बॉडी के metabolism को ठीक रखने में मदद करते है और वही weak metabolism होने पर हमे वजन कम करने में मुश्किल आती है और चूँकि coconut water में भरपूर मात्रा में फ्लुइड्स होते है तो इस तरह से यह न केवल metabolism को बढ़ाने में मदद करता है बल्कि भूख को भी शांत रखने में  मदद करता है | दूसरी तरफ यदि हम देखे तो  इसमें बहुत कम कैलोरीज़  पायी जाती है जो  हमारे वजन को बढ़ने नहीं देती | इस तरह coconut water उन सभी   पेय पदार्थो की तुलना में बहुत ही गुणकारी है जिनमे सोडा व शुगर के अतिरिक्त कुछ नहीं पाया जाता और उनका सेवन करने से केवल वजन ही बढ़ता है | 
 Coconut water  हृदय को रखे स्वास्थय  -एक तत्कालीन  study में यह पाया गया है कि coconut  water में ऐसे compounds पाए जाते है जो  शरीर के  खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे होलेस्ट्रोल को बढ़ाते है और  इस तरह से इसका सेवन ह्रदय के स्वास्थ्य को ठीक रखने का प्रभावशाली साधन है |Experts का भी यह मानना है कि ह्रदय को स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल का उचित लेवल बनाये रखना जरूरी होता है और कोकोनट वाटर इस तरह से काफी उपयोगी  है 
 ५ Coconut water  हाई ब्लड प्रेशर को करे कम -हाई  ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए हमे अपने भोजन मे उन चीज़ो को शामिल करना चाहिए जो उसे नियंत्रित करने में सहयोग दे क्युकी यदि हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है तो  उससे ह्रदय के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है | हम nutritionists  की  सलाह माने  तो  पौष्टिकता  से भरपूर यदि coconut water का सेवन करते रहते है तो कई पुरानी चलती आ रही बीमारियो जैसे की high blood pressure को भी हम  ठीक कर सकते है  |चूँकि इसमें  प्रकृतिक रूप से   electrolyte पाया जाता है जो की high blood pressure को बढ़ाने वाले तत्वों को ही खत्म कर  देता है | 
Coconut water kidney  हेल्थ के लिए  -किडनी का स्वास्थ्य रहना भी हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है क्यूंकि किडनी की मदद से ही urine द्वारा  शरीर के सारे विषैले तत्व (toxins) ,chemicals   आदि बहार निकलते है | coconut water किडनी को स्वास्थ्य रखने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता   है | इसके  सेवन करते रहने से किडनी की काफी समस्याएं जैसे कि urinary   track infection आदि से बचा जा सकता है | इसमें पायी जाने वाली antibacterial  properties की वजह  से इन्फेक्शन वाले bacteria खत्म होने लगते है | इसके अतिरिक्त इसमें पायी जाने वाली potassium की उचित मात्रा किडनी में पाए जाने वाले स्टोन्स को भी प्रभावशाली ढंग से dissolve करने में मदद करती है 
Coconut water  skin के  लिए -coconut water में पाया जाने वाला cytokines एक नेचुरल moisturizer का काम करता है | इतना ही नहीं हमारी रूखी व बेजान त्वचा  को को भी ठीक रखने में भी यह काफी उपयोगी है | यदि आप निरन्तर इसका सेवन करते रहे तो काफी हद तक यह असमय  चेहरे पर आ रही झुर्रियों तथा pigmentation को कम करने में भी सहायक होता है | इसके अलावा ताज़ा coconut water, acne   और  irritation को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | इस प्रकार यदि आप लगातार इसका सेवन करते रहते है तो धीरे २ आप chemicals से युक्त सौन्दर्य प्रसाधनो का प्रयोग करना भी बंद कर देंगे | 

  Also read -१ skin problems 

                     २ How to stop excessive sweating 

 ८ Coconut water headache व migraine में लाभकारी   -यदि आप को अक्सर थोड़ा बहुत सरदर्द या migraine की शिकायत रहती है तो फ्रेश coconut water आप के लिए उपयोगी  सकता है | इसमें पाया जाने वाला magnesium migraine के उपचार में काफी उपयोगी होता है परन्तु यदि आप असहनीय दर्द से जूझ रहे है तो डॉक्टर से अवश्य परामर्श ले | 
 Coconut water pregnency में लाभकारी   -कोकोनट वाटर न केवल fetus के लिए बल्कि माँ के लिए भी काफी पौष्टिक्ता से भरपूर पेय है जो कि बॉडी की strength को बढ़ाने में मदद करता है | एक गिलास से coconut water में ही भरपूर मात्रा में   आवश्यक nutrients पाए जाते है जैसे कि   magnesium ,potassium ,Vitamin C ,amino acid ,B Complex इत्यादि | इसके अतिरिक्त इसमें पायी जाने वाली कैलोरीज़ की कम मात्रा माँ के वजन को भी नही बढ़ने देती | फाइबर का भी यह एक सुरक्षित स्त्रोत है | 
१० Coconut water हाइड्रेशन के लिए -हमारे शरीर का hydrate रहना हमारी सेहत के लिए बहुत 
जरूरी होता है फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी |अधिक बीमार व्यक्ति के लिए तो  coconut   water और लाभकारी  हो जाता है क्यूंकि इसमें पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स उनके शरीर में सदैव फ्लूइड का स्तर अच्छाबनाये रखने में मदद करते है | 
११ Coconut water कैंसर  प्रतिरोधी  -यह साबित किया जा चुका है क़ि नारियल पानी में एंटी  कैंसर तत्व पाए जाते है जो कैंसर सेल्स की  growth को रोकने में मदद करते है | कैंसर के मरीज़ो पर coconut water कितना प्रभाव-शाली सिद्ध हो सकता है ,इस पर अध्य्यन अभी जारी है | experts  की माने  तो ताज़ा नारियल पानी कैंसर के मरीज़ो के इलाज में काफी सहायक रहता है | 
१२ Coconut water antimicrobial   -coconut water का एक अत्यंत लाभकारी गुण यह भी  है कि  infection से होने वाले bacteria  को खत्म करने में यह अहम भूमिका निभाता है | 
          निष्कर्ष के  रूप में हम कह सकते है कि coconut water अत्यंत लाभदयक पेय है जो पीने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसमें  उपरोक्त गुण भी पाए जाते है 

           Also read - १ Benefits of onion ,garlic                                       and ginger 
                                २ spices and their health                                         benefits in hindi 

शनिवार, 9 जून 2018

Watermelon health benefits




     Watermelon health benefits

         गर्मी आते ही हमे जगह २ तरबूज (watermelon )दिखना  शुरू हो जाता है | जूस से भरा हुआ गर्मियों का  यह फ्रूट जिसे कि न केवल  body healing  fruit   माना   जाता है  बल्कि  यह स्वाथ्य  के लिए भी   बहुत लाभदयक  है विशेष तौर से गर्मी के मौसम में | आइए देखते है  कैसे यह हमारी हेल्थ के लिए इतना लाभकारी है 





  • Watermelon में ९२%तक  पानी  पाया जाता है जिससे हमारी बॉडी का hydration level ठीक बना रहता   है और गर्मी  में  इसका सेवन करते रहने से बॉडी dehydrate   नहीं होती और heatstroke का खतरा भी कम हो जाता है 
  • High  blood pressure के होने की संभावना को भी यह कम करता है  तरबूज में   potassium magnesium और  amino acid   पाया जाता है जो हमारी blood  vessels के स्वास्थ्य को बनाये रखने में मदद करते है और ब्लड का flow  ठीक बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते  है  | इस तरह से हाई ब्लड प्रेशर का  खतरा   कम रहता है 
  • तरबूज inflammation को भी कम करने में   मदद करता है | चूँकि इसमें  vitamin c और lycopene भी पाया जाता है जिसमे कि anti inflammatory   प्रॉपर्टीज होती है और  इस तरह से यह मदद करता है oxidative damage और inflammation   को कम करने में  
  • तरबूज Vitamin A का भी एक स्त्रोत  है जो कि हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है | इसके अतिरिक्त  vitamin a स्किन ,दांतो व mucus membrane को भी हेल्थी बनाये रखने में मदद करता है 
  • तरबूज हमारे वजन  को भी ठीक रखता है | इसमें calories काफी कम होती है | एक कप तरबूज केpieces  में केवल ८० calories होती है ,इस तरह यह वजन को बढ़ने नहीं देता 
  • विटामिन बी ६   भी इसमें पाया जाता है जो की हमारी nerves को  calm रखने में और होर्मोनेस  का balance बनाये रखने में  मदद करता है और इस तरह से कही न कही यह हमारा मूड अच्छा बनाये रखने में भी सहायक होता है 
  • तरबूज में फाइबर व पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारा  digestive trackकी हेल्थ भी अ च्छी बनी रहती है |constipation रहने वाले व्यक्ति यदि इसका सेवन करते है तो उन्हें काफी राहत मिलती है | 
  • Experts का यह मानना है  कि तरबूज के बीज भी काफी nutritious होते है जिनमे protein magnesium,vitamin b आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है 
  • इसके अतिरिक्त तरबूज को लेकर   एक रोचक पहलू  यह भी है कि इसके सफेद भाग को भी खाया जा सकता है जिसमे कि amino acid  पाया जाता है जो की blood flow को  improve करने में मदद करता है जिससे हृदय का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है 
  • Recent  studies और research के अनुसार एक्सपर्ट्स का यह  मानना है कि तरबूज न केवल बड़े व्यक्ति बल्कि  बच्चो की  हैलथ  को  नेचुरल ढंग  से अच्छा बंनाने में मदद करता है और काफी बीमारियों से भी बचाता है 
  • तरबूज हमारे red blood cells और  hemoglobin को   iron absorption के द्वारा बढाने में भी मदद करता है 
  • तरबूज में पाया जाने वाला beta -carotene हमारे शरीर में आते ही vitamin A में बदल जाता है और यह बच्चो  की आँखों के  स्वास्थ को बनाये  रखने में  मदद करता है  
  • दही में तरबूज  के जूस को  मिक्स कर चेहरे व गर्दन पर लगाकर १० मिनट के लिए छोड़ दे और फिर सादे  पानी  से धो ले, तो इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है 
  • Skin  tanning होने पर तरबूज का ठंडा  जूस  प्रभावित जगह पर लगा के कुछ देर के लिए छोड़ दे और फिर  ठन्डे पानी से धो दे   




सोमवार, 4 जून 2018

Heat Strokes in hindi





                 Heat strokes 

    उत्तरी भारत (North India)में लगातार तापमान (temperature )बढ़ने से  गर्मी का प्रकोप  भी बढ़ता ही जा रहा है | ऐसे में  हम अक्सर हीट स्ट्रोक के बारे में सुनते रहते है जिसके कारन कई बार किसी २ को  जान से भी हाथ भी  धोना पड़ सकता है | यह हीट स्ट्रोक क्या है ,इसके लक्षण (symptoms )क्या होते है और इससे कैसे बचा  जा सकता है ,आज हम इसके बारे में बात करेंगे| 
         गर्मीयो  में हम हमेशा घर के अंदर रहे यह संभव नहीं होता परन्तु   जब हम गर्मी में अधिक देर तक बाहर रहते है खासकर  जब तापमान ४० डिग्री से भी उपर हो तो हमे काफी थकन महसूस होने लगती है और या फिर   हम  चिलचिलाती धूप में  कोई  शारीरिक श्रम (physical work )भी करते है तो ऐसे में बॉडी  के dehydrate होने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसे में हीट स्टोरक  होने का खतरा  भी  बढ़ जाता है  और यदि ऐसा हो जाये और तुरंत उसका उपचार न किया जाये तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है | इससे शरीर के कई vital organs पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है या फिर जान का भी खतरा  हो सकता है |



         लक्षण (symptoms )
  1. हीट स्ट्रोक का पहला लक्षण  है  कि शरीर का तापमान एक दम से बढ़ जाता है 
  2. सांस लेने  के तरीके में बदलाव देखा जा सकता है | या तो साँस की गति बहुत बढ़ सकती है या फिर साँस  काफी कम  चल सकती है 
  3. पसीना न आना 
  4.  एकदम से बेहोश हो जाना 
  5. चककर आना 
  6. vomiting आना 
  7.  सिर में   जोर का दर्द होना 
इस के अलावा confusion या behavior में   अचानक से बदलाव आदि भी हो सकता है    


                                               

      हीट स्ट्रोक से बचने के महत्वपूर्ण  उपाए
  1.   जहाँ तक हो सके सूर्य की सीधी किरणों से बचे खासकर दोपहर के समय | और यदि बाहर जाना भी पड़े तो सर को किसी कपड़े (स्कार्फ ,चुन्नी या हैट आदि )से ढक कर निकले 
  2.  light colour के ढीले और cotton के कपड़े पहने ताकि वो गर्मी को  शरीर में absorb न कर सके 
  3. एक दम से ठंढे atmosphere से गरम  या फिर एक दम से गर्मी से ठंढे atmosphere में प्रवेश न करे 
  4. अधिक गर्मी में   घर से निकलने से पहले कुछ टाइम नार्मल temperature में रहने का प्रयास करे
  5. exercise या physical work भी अधिक समय तक या दोपहर के समय न करे  

    गर्मी में हमारी बॉडी में electrolytes व fluids का लेवल बना रहे ,इस बात का हमे विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसके लिए किस प्रकार के  पेय आदि का सेवन हम  करे यह भी महत्वपूर्ण है  ताकि हीट स्ट्रोक से बचा जा सके |
        (अधिक जानकारी के लिए आप मेरी पिछली पोस्ट Best way to beat the heat  भी पढ़ सकते है |) 
  1. घर से निकलने से पहले पानी पिए 
  2. पानी के अतिरिक्त आप लेमोनेड(lemonade )या ग्लूकोस आदि भी ले  सकते है 
  3.  यदि सिर्फ पानी बार २ पीने में अच्छा नहीं लग रहा तो आप पानी में फ्रेश  citrus fruit या पुदीना आदि डाल  कर  रखे  और फिर उसको पीते रहे 
  4. इसके अलावा आम पन्ना ,नारियल पानी ,छाछ आदि का भी सेवन करते रहे 
  5. यदि आप alcohol आदि लेते है तो वह  भी कम  कर दे 
  6. अपने भोजन में फ्रेश सब्जी ,फ्रूट व सलाद का अधिक सेवन करे 
  7. ज्यादा तला और मसालेदार खाने से से परहेज करे 
  8. हल्का फुल्का  व ताज़ा भोजन  ही खाये 

  
  

शुक्रवार, 1 जून 2018

Best way to beat the heat in hindi



                                                                                         

         Best way to beat the heat 




       
           उत्तर भारत में  तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है और साथ ही साथ गर्मी  के कारन heat stork की सम्भावनाये भी बढ़ने लगती है | ऐसे में डॉक्टर्स यह advice देते है की  हमे अधिक से अधिक बॉडी को hydrate 
रखना चाहिए अर्थात अधिक से अधिक पेय पदार्थो का सेवन करना चाहिए | परन्तु  हम गर्मी से परेशान होकर कई बार aerated drinks जिसे हम कोल्ड ड्रिंक्स भी कहते है पी लेते है जो प्यास को कुछ कम तो करती है लेकिन उससे न केवल हमारा वजन बढ़ता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी वह ठीक नहीं होती | तो चलिए जानते है वह कौन २ सी ड्रिंक्स है जो गर्मी के प्रकोप से बचाने में तो मदद करते ही है साथ  ही स्वास्थ्य से भी भरपूर है | 

पानी -पानी प्रकृति का अद्भुत वरदान है | घर से बाहर निकलने से पहले यदि  हम पानी पी कर  निकले तो बॉडी का इलेक्ट्रोलाइट लेवल बना रहता है जिससे heat stork का खतरा भी कम रहता है |अत्यधिक गर्मी में पानी  थोड़ी २ देर बाद  पीते रहना चाहिए ताकि  बॉडी  dehydrate न  होने   पाए | 

लेमोनेड (lemonade )- पू रे विश्व  में यह पेय काफी प्रचलित है | लेमोनेड न केवल  गर्मी में  प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है | आप घर में ही इसे आसानी से बना सकते है | इसमें  आप थोड़ा सा नमक भी मिला सकते है | यह ड्रिंक भी इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है |लेमोनेड विटामिन सी का महत्वपूर्ण स्त्रोत   है जो कि  digestion को ठीक रखने के साथ २बॉडी को अंदर से साफ़ रखता है हृदय की जलन को भी कम करता है | 

नारियल पानी (coconut water )-नारियल पानी पीने  में तो अच्छा लगता ही है  और गर्मी में इसे  पीते   ही आप एकदम तरो ताज़ा भी महसूस करने लगते है | यह भी इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है जो हमारे शरीर के पानी के बैलेंस  बनाये रखने में मदद करता है | 


छाछ (Chach )-छाछ भी भारत में काफी लोकप्रिय पेय है जो गर्मी में बहुत राहत पहुंचाता  है | यह एक probiotic drink तो है ही इसके साथ २ इसमें मिनरल्स व विटामिन्स भी  पाए जाते है | 

 तरबूज का जूस (Water melon juice )-तरबूज में पानी की अत्यधिक मात्रा (लगभग ९२ % होती है |तरबूज शरीर की गर्मी को बाहर निकलने में मदद करता है और गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम करता है | 


गन्ने का जूस (Sugar cane  )-  गर्मी के कारन घटती हुई energy को  गन्ने के जूस का एक   गिलास एक दम से बढ़ा देता है | यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता  (immunity )को तो बढ़ता ही है साथ ही यह हमारे लिवर को भी स्ट्रांग बनाता है | एंटी ऑक्सीडेंट के साथ २ इसमें मिनरल्स ,प्रोटीन्स और कर्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते है  | 

एलेक्ट्रोलाइट -शरीर से पसीने व यूरिन के द्वारा गर्मी में  जो dehydration होने का  खतरा रहता है उसे हम इस पेय के द्वारा  दूर कर  सकते है 




आम  पन्ना -कच्चे आम से बना आम पन्ना  भी गर्मियों  में पी जाने वाला  एक लोकप्रिय पेय है  जो स्वादिष्ट होने के साथ २   बहुत ही गुणकारी  भी है | 


Benefits of aloe vera gel for skin care