शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

"tips for good sleep in hindi"

                


                 "tips for good sleep in hindi"





            अक्सर हम लोगो को यह कहते हुए सुनते है   कि बहुत थकावट और सुस्ती सी लग रही है और फिर जब कभी ऐसे लोगो से कारण पूछा जाए तो वह अक्सर यही बोलते है कि  क्या बताए रात में ठीक से नींद नही आती|यह समस्या आजकल काफी देखने को मिल रही है और दिन प्रतिदिन यह बढती ही जा रही है जो न केवल हमारे स्वास्थ्य पर बुरा  असर डाल रही है बल्कि हमारे दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर  रही है |     

     गहरी अच्छी नींद  आना जरूरी क्यों         

             अच्छी नींद आना उतना ही जरूरी है जितना कि हमारा भोजन ,व्यायाम आदि|इससे न सिर्फ हमें उर्जा (energy)मिलती है बल्कि अपने रोजाना के कामो  को हम पूरे मन  व लगन से कर के अच्छे परिणाम पा  सकते है|इसके अतिरिक्त  हमारी सेहत (मानसिक,शारीरिक) व रोग प्रतिरोगक क्षमता  (इम्यून सिस्टम)  भी स्ट्रोंग  बनता है,हृदय (heart)भी ठीक रहता है  और मूड भी अच्छा बना रहता है ,और तो और आयु भी लम्बी होती है|एक रिसर्च (research) में यह पाया गया है कि नींद पूरी न होने के दुष्परिणाम  तुरत  दिखाई देने शुरू हो जाते है जैसे कि  हमारे दिमाग की  सोचने समझने कि शक्ति कम होने लगती है,स्वभाव  चिडचिडा होने लगता है ,हमारे शरीर के हारमोंस (harmones)पर भी असर पड़ने लगता है ,थकावट सी बनी रहने की वजह से हम एक्टिव नही रह  पाते और  इस तरह वजन भी बढने लगता है |
           पीछे  कुछ दशको में यह पाया गया है कि  अधीकाश लोगो को न तो गहरी नींद आती है  और न ही वह  ज्यादा सो पाते   है |तो आइये  जानते है किन कारणों से ऐसा होता है और कैसे इस समस्या को ठीक कर सकते है|

      नींद न आने के कारण  

  1.       नींद न आने का सबसे बड़ा कारण होता है सक्रिय दिमाग यानि कि active mind|दिन भर के कामो में आई परेशानियों ,कभी अपने अतीत तो कभी वर्तमान तो कभी आगे कि सोचने लगना या फिर छोटी २ बातो को ले कर या व्यक्तिगत रिश्तो को लेकर सोचने लगना -यह सभी कही न कही हमारी नींद पर असर डालते है |
  2. रात को सोने से कुछ समय पहले एरोबिक (aerobic) एक्सरसाइज इत्यादि  यदि करते है तो उससे शारीर चुस्त (active)हो जाता है  जिससे नींद आने में समय लगता है 
  3. दूसरी ओर यदि सारा दिन हम कुछ मेहनत के काम नही करते यानि कि   active नही रहते तो भी ऐसा होता है |
  4. दिन  में अगर हम ज्यादा सोते है और वो भी २ बजे के बाद तब भी नींद आने में परेशानी हो सकती है |\
  5. रोजाना यदि हमारा सोने का टाइम एक जैसा नही होता अर्थात कभी हम रात के  १० बजे सो रहे है तो कभी १२ बजे तो  उससे हमारे शारीर में प्रकृतिक रूप से सेट हुई घडी जिसे इंग्लिश में circadian rhythm कहते है और जो हमारे शारीर को एक निश्चित समय पर उठने व सोने का संकेत देती है वह ठीक से संकेत नही दे पाती |
  6. देर रात तक टी वी देखना,कम्प्यूटर या मोबाइल पर लगे रहना  भी नींद न आने का बहुत बड़ा कारण है जो आज कल काफी घरो में देखने को मिलता है 
  7. इसके अलावा दिन में  यदि हम बिलकुल भी सूर्य कि रोशनी नही लेते तो उससे भी हमारी नींद पर काफी असर पढता है |
  8. रात का खाना यदि हम टाइम पर नही खाते या बहुत मिर्च मसाले (spicy )से भरपूर भोजन   खाते है तो उससे भी सोने में काफी परेशानी  होती है |
  9.  सोने से थोडा पहले यदि हम ज्यादा पानी या तरल (liquids)आदि लेते  है तो हमे नींद में उठ कर बार २ बाथरूम जाना पड़ता है जिससे नींद में खलल पड़ती है 
  10. कई लोगो में sleep apnea यानि कि नींद न आने वाली एक बीमारी भी हो सकती है |एक खोज में यह पाया गया है कि २४%पुरुषो (men)व ९%महिलाओ (women)में यह पाई जाती है |
  11. यदि सोने के कमरे में शोर आता है या अधिक रोशनी आती है या फिर हमारा गद्दा ,तकिया अधिक मोटे या पतले है तो इससे भी नींद आने में समस्या हो सकती है|  
                हम थोडा ध्यान से यदि  उपर दी गयी बातो को  सोचे तो काफी हद तक अपनी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है |आएये देखे क्या बदलाव लाने  से हम  चैन की  नींद ले कर अच्छी सेहत पा सकते है |

 उपाए 

  1. मन व दिमाग को शांत रखने की कोशिश करे | मैडिटेशन (meditation)या गहरी  सांसे (deep breathing)लें  | सांसे  ज्यादा  जल्दी २ न ले, लेकिन थोडा लम्बे समय तक ले 
  2. सोने से थोडा पहले कोई भी एरोबिक एक्सरसाइज न करे ,हाँ हलकी फुल्की एक्सरसाइज या थोडा टहलना अच्छा रहता है |
  3. दिन के समय अधिक खाली न बैठे ,अपने आप को व्यस्त (busy)रखे |दिन में यदि सोये भी तो १५ -२० मिनट से ज्यादा नही ,और वो भी २ बजे से पहले ही सोये तो अच्छा है |
  4. कई बार हम अधिक थके होते है तब भी हमें नींद नही आती यदि ऐसा हो तो थोडा संगीत (music)सुने या आँखे बंद कर थोड़ी देर तक लेटे व सोने की कोशिश करे | अच्छी किताब (book)पड़ने से भी नींद जल्दी आ सकती है |
  5. दिन के समय थोडा धूप में अवश्य जाये 
  6.  अपने सोने व जागने का एक निश्चित समय बनाए  ताकि हमारी बॉडी क्लॉक सेट हो सके ,कहने का अर्थ यह है कि इस तरह एक नियम बना लेने से हमारा मस्तिष्क हमरे शारीर को एक निश्चित  समय पर सोने व जागने का संकेत देने लगता है |
  7. सोने से पहले सिर की मालिश किसी भी तेल (नारियल,बादाम रोगन आदि )से करने से भी अच्छी नींद आती है |
  8. इसके आलावा पैर के तलवों  पर सरसों कि तेल की मालिश भी काफी असरदार होती है ,जैसा कि  आयुर्वेद   में बताया गया है |
  9. सबसे  अधिक महत्वपूर्ण बात जिसका हमे ध्यान रखना चाहिए कि टी.वी .मोबाइल फ़ोन ,कंप्यूटर का देर रात तक प्रयोग न करे |
  10. सोने से पहले गरम दूध पीने से भी बहुत अच्छी नींद आती है और अगर उसमे थोड़ी हल्दी डाल ले तो और भी अच्छी नींद आएगी|
  11. इस बात का भी ध्यान रखे कि सोने के समय  बेडरूम में  किसी तरह का कोई शोर या रोशनी  न आये |
  12. हमारा बिस्तर भी आरामदायक हो यानि कि  गद्दा व तकिया न ही अधिक पतले हो और न ही अधिक मोटे|
  13. बेडरूम का तापमान भी ठीक होना चाहिए |
  14. यह सारे उपाए करने के बाद भी यदि समस्या बनी रहे तो डॉक्टर को   अवश्य दिखाए ताकि नींद  से जुडी कोई  बीमारी (sleeping disorder)है तो उसका इलाज हो सके |       
        इस  तरह  यदि हम अपने लाइफस्टाइल में  थोड़े  बदलाव  लाते है और छोटी २ बातो पर ध्यान देते है तो
     अच्छी नींद आने में कोई समस्या नही होगी और एक अच्छा बदलाव हमारे जीवन में देखने को मिलेगा |

          दोस्तों  आगे आने वाली अपनी पोस्ट में बात करेगे -सोने के सही ढंग के बारे में |तो मै उम्मीद करती हूँ आप  सभी  को उस पोस्ट का इंतेजार रहेगा |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Benefits of aloe vera gel for skin care