शनिवार, 14 अप्रैल 2018

How to stop excessive sweating in hindi


            How to stop excessive sweating 






त्वचा हमारे शारीर का बहुत ही  महत्ववपूर्ण भाग है जो अत्यंत संवदेनशील भी होता है |साधारनतया दिखने में यह शरीर के  आंतरिक अंगो को ढक के रखने वाली एक  सुरक्षा परत  लगती  है परन्तु त्वचा इस के अतिरिक्त कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाये भी निभाती है,जैसे कि शरीर से बेकार तत्वों  (toxins)को बाहर निकलना,शरीर के  तापमान को नियंत्रित रखना,कुछ हद तक अनचाही गैस को बाहर निकालना,शरीर में नमी(moisture level) के स्तर को बनाये रखना,सर्दी -गर्मी इत्यादि का अहसास कराना इत्यादि|

       पसीना आना हमारे शरीर का एक प्राकृतिक तरीका है, शरीर के भीतर के तापमान को सामान्य रखने का व शरीर के टोक्सिंस को बाहर निकालने का|गर्मी व उमस के समय पसीना अधिक आना भी एक स्वभाविक प्रकिया है लेकिन कुछ लोगो को अत्यधिक पसीना आता है व काफी बदबू भी आती है जिससे वह परेशान हो जाते है क्योकि  कही न कही यह उनके सामाजिक जीवन ,रिश्तो व व्यक्तिगत जीवन को भी प्रभावित करने लगता है |

अत्यधिक पसीना आने के संकेत या लक्षण(symptoms)  

इसके पीछे कई कारण या disorders भी हो सकते है जिसे आप यदि लगातार नॉटिस कर रहे है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाए |तो चलिए  देखते है ऐसे कौन से लक्ष्ण है जिससे हमे पता चलता है  कि पसीना बहुत अधिक आ रहा है |
  • इतना अधीक पसीना कि आपके पूरे कपड़े उससे भीग जाये 
  • हथेलिया व पैर के  तलवे गीले रहना 
  • पैरो से अत्यधिक बदबू आना 
  • त्वचा में कही २ दरारे नज़र आना 

अत्यधिक पसीना आने के कारण  (causes)

  • चिंता,अधिक उतेजना,मानसिक परेशानी,घबराहट,अधिक भावुकता (tension,anxity,stress,nervousness,emotions)आदि भी पसीने की ग्रंथियों (glands)को उतेजित (stimulate)कर देते  है|
  • आहार (diet)
  1. नमक -जब हम जरूरत से ज्यादा नमक आहार में लेते है तो सोडियम से छुटकारा पाने के लिए शारीर उसे पेशाब (urine) और पसीने के  द्वारा बाहर निकाल देता है |
  2.  कैफ़ीन-चाय व कॉफ़ी में कैफिन पाया जाता है जो पसीने की ग्रन्थियो (sweating glands)को उतेजित (stimulate)करने में मदद करता है और शरीर इस अधिक उर्जा को पसीने के रूप में बाहर निकालता है |
  3. प्याज व लहसुन -यह पसीने में आने वाली बदबू को बढ़ाते है \
  4. मिर्च व मसाले-यह शरीर के तापमान को बढ़ाते है जिससे पसीना अधिक आता है |

  • सिंथेटिक कपड़े (synthetic clothes) - गर्मी में सिंथेटिक कपडे पहनने से पसीने की मात्रा बढ़ जाती है क्योंकि टाइट बुनाई कि वजह से पसीना बाहर नही निकाल पाता जबकि सूती (cotton),सिल्क (silk),लिनन (linen)आदि से हवा का आवागमन बना रहता है  और पसीने से काफी  राहत मिलती है 
  • मीनोपॉज(menopause)-स्त्रियो(women)को इस अवस्था में प्राय अधिक पसीने की शिकायत रहती है 
  • अधिक वजन (over weight)-अधिक वजन शरीर के अंदर के तापमान (temperature)को बढाता है जिससे अधिक पसीना बनता है |

   उपचार (remedies)

  • अधिक चिंता ,परेशानी ,या भावुकता की स्थिति में  गहरी साँस लेने व थोडा शांत रहने का प्रयास करना चाहिए|इसके अलावा मैडिटेशन (meditation)द्वारा भी एसी स्तिथि में बहुत राहत मिलती है |
  • अपने खाने में कम से कम नमक ,मिर्च व मसालों का प्रयोग करना चाहिए |
  • लहसुन व प्याज (garlic and onion)का प्रयोग भी कम करना चाहिए |
  • जहाँ तक हो सके आरामदायक कपडे पहनने चाहिए जैसे कि सूती ,लिनन इत्यादि
  • मेनोपौस के दौरान यदि हम पौष्टिक आहार,नियमित व्ययाम ,योग इत्यादि करते रहे तो इस समस्या को काफी हद तक ठीक कर  सकते है |
  • समय २ पर वजन कराते रहना चाहिए व बड़े हुए  वजन को  खान पान पर नियंत्रण व व्यायाम द्वारा कम करने का प्रयास करना  चाहिए |
  • किसी बीमारी की वजह से यदि अधिक एंटीबायोटिक्स (antibiotics)ले चुके हो तो ज्यादा गरम चीजों से परहेज़ करे ||

     इस सब के अलावा कुछ घरेलू उपचार भी कर सकते है जैसे कि कड़ी धूप में निकलने से पहले कच्ची लस्सी पी कर निकले |इसके अलावा गर्मी में बेल का शरबत,नीम्बू पानी,नारियल पानी,आम पन्ना  व सादा पानी भी बहुत राहत देता है|रात  को सोते समय दो चम्मच गुलुकंद ले के  उसके बाद पानी पी ले इससे भी लीवर कि गर्मी निकलती हैइसके अलावा गोंद्कतीरा जो कि पंसारी या आयुवेद स्टोर से आसानी से मिल जाता है भी ले सकते है गेहूँ  का ज्वारा (wheat grass)आधा चमच्च एक गिलास  पानी में डालकर खाने के आधे घंटे बाद ले सकते है,इससे काफी ठंडक मिलती है
      इन सभी प्रयासों के बाद भी यदि आराम नही मिलता तो डॉक्टर को अवश्य दिखाए,|होमियोपैथी में भी तवचा सम्बन्धी समस्याओ के काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते है जो कि मेरा व्यक्तिग्त अनुभव रहा है |
       
     आशा है मेरे इस लेख से आप सब को लाभ होगा और मेरी आगे भी यही कोशिश रहेगी आप सभी से अपनी जानकारी साँझा करती रहू |

      Also read - 1 Skin  problems
                          २ Water melon health benefits  
                      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Benefits of aloe vera gel for skin care