शुक्रवार, 1 जून 2018

Best way to beat the heat in hindi



                                                                                         

         Best way to beat the heat 




       
           उत्तर भारत में  तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है और साथ ही साथ गर्मी  के कारन heat stork की सम्भावनाये भी बढ़ने लगती है | ऐसे में डॉक्टर्स यह advice देते है की  हमे अधिक से अधिक बॉडी को hydrate 
रखना चाहिए अर्थात अधिक से अधिक पेय पदार्थो का सेवन करना चाहिए | परन्तु  हम गर्मी से परेशान होकर कई बार aerated drinks जिसे हम कोल्ड ड्रिंक्स भी कहते है पी लेते है जो प्यास को कुछ कम तो करती है लेकिन उससे न केवल हमारा वजन बढ़ता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी वह ठीक नहीं होती | तो चलिए जानते है वह कौन २ सी ड्रिंक्स है जो गर्मी के प्रकोप से बचाने में तो मदद करते ही है साथ  ही स्वास्थ्य से भी भरपूर है | 

पानी -पानी प्रकृति का अद्भुत वरदान है | घर से बाहर निकलने से पहले यदि  हम पानी पी कर  निकले तो बॉडी का इलेक्ट्रोलाइट लेवल बना रहता है जिससे heat stork का खतरा भी कम रहता है |अत्यधिक गर्मी में पानी  थोड़ी २ देर बाद  पीते रहना चाहिए ताकि  बॉडी  dehydrate न  होने   पाए | 

लेमोनेड (lemonade )- पू रे विश्व  में यह पेय काफी प्रचलित है | लेमोनेड न केवल  गर्मी में  प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को एनर्जी भी देता है | आप घर में ही इसे आसानी से बना सकते है | इसमें  आप थोड़ा सा नमक भी मिला सकते है | यह ड्रिंक भी इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है |लेमोनेड विटामिन सी का महत्वपूर्ण स्त्रोत   है जो कि  digestion को ठीक रखने के साथ २बॉडी को अंदर से साफ़ रखता है हृदय की जलन को भी कम करता है | 

नारियल पानी (coconut water )-नारियल पानी पीने  में तो अच्छा लगता ही है  और गर्मी में इसे  पीते   ही आप एकदम तरो ताज़ा भी महसूस करने लगते है | यह भी इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर होता है जो हमारे शरीर के पानी के बैलेंस  बनाये रखने में मदद करता है | 


छाछ (Chach )-छाछ भी भारत में काफी लोकप्रिय पेय है जो गर्मी में बहुत राहत पहुंचाता  है | यह एक probiotic drink तो है ही इसके साथ २ इसमें मिनरल्स व विटामिन्स भी  पाए जाते है | 

 तरबूज का जूस (Water melon juice )-तरबूज में पानी की अत्यधिक मात्रा (लगभग ९२ % होती है |तरबूज शरीर की गर्मी को बाहर निकलने में मदद करता है और गर्मी से होने वाले दुष्प्रभाव को भी कम करता है | 


गन्ने का जूस (Sugar cane  )-  गर्मी के कारन घटती हुई energy को  गन्ने के जूस का एक   गिलास एक दम से बढ़ा देता है | यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता  (immunity )को तो बढ़ता ही है साथ ही यह हमारे लिवर को भी स्ट्रांग बनाता है | एंटी ऑक्सीडेंट के साथ २ इसमें मिनरल्स ,प्रोटीन्स और कर्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते है  | 

एलेक्ट्रोलाइट -शरीर से पसीने व यूरिन के द्वारा गर्मी में  जो dehydration होने का  खतरा रहता है उसे हम इस पेय के द्वारा  दूर कर  सकते है 




आम  पन्ना -कच्चे आम से बना आम पन्ना  भी गर्मियों  में पी जाने वाला  एक लोकप्रिय पेय है  जो स्वादिष्ट होने के साथ २   बहुत ही गुणकारी  भी है | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Benefits of aloe vera gel for skin care